होम / बिजनेस / बिजनेस में सफल Singhania नहीं संभाल पा रहे रिश्ते, पिता के बाद अब पत्नी से हुए अलग

बिजनेस में सफल Singhania नहीं संभाल पा रहे रिश्ते, पिता के बाद अब पत्नी से हुए अलग

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पर खुद अपनी पत्नी से अलग होने की जानकारी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेमंड ग्रुप (Raymond Group) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ग्रुप के MD और चेयरमैन गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) का घर पूरी तरह टूट चुका है. पहले वह प्रॉपर्टी विवाद को लेकर अपने पिता से अलग हुए और अब पत्नी के साथ भी उनका रिश्ता खत्म हो गया है. सिंघानिया ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने ट्विटर (अब X) पर लिखे एक पोस्ट में बताया है कि 32 सालों की शादी के बाद वह अपनी वाइफ नवाज मोदी सिंघानिया (Nawaz Modi Singhania) से अलग हो गए हैं.  

क्या लिखा है पोस्ट में?
मैरिड लाइफ पर फुलस्टॉप लगाने से पहले गौतम सिंघानिया अपने पिता विजयपत सिंघानिया के साथ रिश्तों को लेकर भी विवादों में रहे हैं. विजयपत सिंघानिया रेमंड्स के फाउंडर हैं. प्रॉपर्टी विवाद के चलते दोनों अलग रहते हैं. गौतम सिंघनिया ने 32 साल की शादी के टूटने की जानकारी देते हुए लिखा है - इस बार की दिवाली पहले जैसी नहीं रहने वाली. नवाज और मैं यहां से अलग-अलग रास्ते पर चलेंगे. हम माता-पिता के रूप में एक-दूसरे की ताकत बने, लेकिन अब हमारे रास्ते जुदा हैं. जो हमारे दो अनमोल हीरे (बेटी निहारिका और निशा सिंघानिया) के लिए सबसे अच्छा होगा, हम वो करेंगे.

शादी को राजी नहीं थी फैमिली
गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी ने रजामंदी से अलग होने का फैसला लिया है. गौतम ने 1999 में भारत के सॉलिसिटर नादर मोदी की बेटी नवाज मोदी से शादी की थी. गौतम की पत्नी नवाज प्रोफेशनल फिटनेस कोच और आर्टिस्ट हैं. दोनों की लव मैरिज थी. बताया जाता है कि नवाज के पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बेटी की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा. चूंकि नवाज पारसी हैं, इस वजह से कल्चरल डिफरेंस के चलते कई बार दोनों को समझौते भी करने पड़ते थे. गौतम ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि पारसी लड़की से शादी करना और उसे पत्नी बनाना आसान नहीं रहा.  

गौतम पर लगा था ये आरोप
गौतम सिंघानिया का अपने पिता विजयपत सिंघानिया से विवाद पूरे देश में चर्चा का विषय रहा था. गौतम पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपने पिता को घर से निकाल दिया है. इसके बाद मीडिया में विजयपत सिंघानिया को लेकर तमाम खबरें सामने आईं, जिनमें बताया गया कि आलीशान लाइफ जीने वाले सिंघानिया को कैसे सामान्य जीवन जीना पड़ रहा है. विजयपत सिंघानिया ने ही रेमंड्स की नींव रखी थी. उन्होंने रेमंड्स को ‘द कंप्लीट मैन’ की पहली पसंद बना दिया था. कारोबार की बागडोर संभालने के बाद गौतम ने गारमेंट्स के साथ ही रेमंड्स के कारोबार को दूसरे सेक्टर्स में फैलाया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

11 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

11 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

11 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

13 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें