होम / बिजनेस / Premji Invest की कंपनी Best Value Chem ने दहेज में ₹550 करोड़ का नया प्लांट किया शुरू

Premji Invest की कंपनी Best Value Chem ने दहेज में ₹550 करोड़ का नया प्लांट किया शुरू

₹550 करोड़ का यह केमिकल प्लांट 30 एकड़ में फैला है, 300 लोगों को रोजगार देता है और इसकी शुरुआती उत्पादन क्षमता 10,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Premji Invest की कंपनी Best Value Chem Pvt Ltd. (BVC), जो दुनिया की जानी-मानी खुशबू, स्वाद और पर्सनल केयर केमिकल बनाने वाली कंपनियों में से एक ने गुजरात के दहेज में ₹550 करोड़ (लगभग $60 मिलियन) की लागत से एक नया, पूरी तरह से ऑटोमेटेड प्लांट शुरू किया है. यह प्लांट वडोदरा से करीब 80 किलोमीटर दूर है. 

यह नया प्लांट BVC की तीसरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है और कंपनी के विस्तार की बड़ी योजना का हिस्सा है. पहले चरण में, यह प्लांट उत्पादन क्षमता को दोगुना कर देगा और भविष्य में इसे और बढ़ाने की भी सुविधा होगी. यह प्लांट 30 एकड़ में फैला है और इसमें 300 लोग काम करेंगे. शुरू में इसकी उत्पादन क्षमता 10,000 मीट्रिक टन सालाना होगी. इसमें आधुनिक टेक्नोलॉजी जैसे हाइड्रोजनेशन, ग्रिग्नार्ड रिएक्शन, ऑक्सिडेशन, डिस्टिलेशन और एस्टरिफिकेशन जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं, जिससे कंपनी अपने ग्राहकों की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा कर सकेगी. 

इस प्लांट में एक अत्याधुनिक क्वालिटी कंट्रोल लैब, गंदे पानी को साफ करने का प्लांट, वेस्ट वाटर रिसाइकलिंग सुविधा और एक पूरी तरह से ऑटोमेटेड रोबोटिक वेयरहाउस भी है.  

BVC के CEO, शाजू सी.ओ. ने कहा, "हमें उम्मीद है कि यह नई फैक्ट्री हमारे विकास में अहम भूमिका निभाएगी. इससे हम अपने ग्राहकों तक तेजी से और बेहतर सेवाएं पहुंचा सकेंगे और अपनी मार्केट पोजिशन को और मजबूत कर पाएंगे." प्रेमजी इन्वेस्ट के पार्टनर (इंडस्ट्रियल्स एंड बायआउट्स) मनोज जायसवाल ने कहा, "हम इस वर्ल्ड-क्लास फैक्ट्री का उद्घाटन करके बहुत खुश हैं. यह हमारी इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी से जुड़ी ग्रोथ को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है. यह निवेश हमारे स्टेकहोल्डर्स के लिए लंबी अवधि का मूल्य पैदा करेगा और BVC को वैश्विक सप्लाई चेन में एक लीडर के रूप में स्थापित करेगा."  

BVC करीब 50 से ज्यादा प्रोडक्ट्स बनाती है, जो फ्लेवर, फ्रेगरेंस और पर्सनल केयर इंडस्ट्री में इस्तेमाल होते हैं. कंपनी के 30 देशों में 300 से ज्यादा ग्राहक हैं. इसके बड़े क्लाइंट्स में अमेरिका की International Flavors & Fragrances Inc (IFF), स्विस-डच कंपनी DSM-Firmenich, जर्मन केमिकल्स कंपनी Symrise AG, और स्विस मल्टीनेशनल Givaudan शामिल हैं. भारत की कई एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड कंपनियां भी BVC से प्रोडक्ट खरीदती हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए डॉ. अनुराग बत्रा को मिला विशेष सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld और exchange4media Group के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया, उद्योग और प्रोफेशनल कम्युनिटी निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया.

15 hours ago

Meta को केंद्र सरकार का नोटिस, Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाने का निर्देश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

18 hours ago

मध्य प्रदेश में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल हब, अडानी ग्रुप करेगा ₹2,500 करोड़ का निवेश

यह अत्याधुनिक मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शिवपुरी में स्थापित होगी, इस परियोजना से 5,000 रोजगार और 50 से अधिक MSME को बढ़ावा मिलेगा.

18 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर आज क्या होगा असर? जानिए बाजार के बड़े ट्रिगर्स

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 261.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ था.

18 hours ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

9 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

10 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

12 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

10 hours ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

9 hours ago