✕

होम / बिजनेस / इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ₹23 हजार करोड़ निवेश करने की योजना, हजारों को मिलेगा रोजगार

इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ₹23 हजार करोड़ निवेश करने की योजना, हजारों को मिलेगा रोजगार

PLI के बाद, यह स्कीम एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भारतीय इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर को नई दिशा मिल सकती है और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स इंसेंटिव स्कीम (ECIS) को फाइनलाइज किया है, जिसे देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से पेश किया गया है. सरकार ने इस स्कीम के लिए अगले छह सालों में 23 हजार करोड़ रुपये का बजट तय किया है, जिससे लगभग 93 हजार लोगों को नौकरियां मिलने की उम्मीद है. तो आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

सरकार का निवेश प्लान

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर को बूस्ट देने के लिए एक व्यापक निवेश योजना बनाई है. इसके तहत, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 23 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. इससे इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के उत्पादन में वृद्धि होगी और लाखों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. इस स्कीम से जुड़े प्रमुख सेक्टरों में डिस्प्ले मॉड्यूल, सब असेंबली कैमरा मॉड्यूल, प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली, और लिथियम सेल एनक्लोजर जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है.

रोजगार के नए अवसर

केंद्र सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से देश में डायरेक्ट जॉब्स को बढ़ाना है. इस योजना के तहत अगले छह सालों में करीब 91,600 डायरेक्ट जॉब्स उत्पन्न होने की संभावना जताई गई है. सरकार हर साल इस स्कीम के लिए 2,300 करोड़ रुपये से लेकर 4,200 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी. इसके साथ ही, कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे निर्धारित समय में उत्पादन और रोजगार के लक्ष्यों को पूरा करें.

PLI स्कीम के बाद सरकार का दूसरा कदम

प्रधानमंत्री के प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के बाद इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स इंसेंटिव स्कीम दूसरी बड़ी पहल है, जिसका उद्देश्य देश में रोजगार को बढ़ावा देना और घरेलू वैल्यू एडिशन को बढ़ाना है. इस पहल के तहत सरकार का लक्ष्य है कि देश में ऑपरेशनल और कैपिटल एक्सपेंस दोनों के आधार पर कंपनियों को इंसेंटिव प्रदान किए जाएं. सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, भारत में इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर की बड़ी कंपनियों जैसे Apple और Samsung की मौजूदगी है, लेकिन इन कंपनियों में घरेलू वैल्यू एडिशन केवल 15 से 20 प्रतिशत है. सरकार का उद्देश्य इसे बढ़ाकर 30 से 40 प्रतिशत करने का है.

इंसेंटिव की प्रक्रिया

इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स इंसेंटिव स्कीम के तहत तीन प्रमुख तरीके से इंसेंटिव दिए जाएंगे. पहला ऑपरेशनल एक्सपेंस पर आधारित होगा, दूसरा कैपिटल एक्सपेंस पर निर्भर करेगा और तीसरा दोनों का संयोजन होगा. ऑपरेशनल इंसेंटिव नेट इंक्रीमेंटल सेल के आधार पर दिया जाएगा, जबकि कैपेक्स एलिजिबल कैपिटल एक्सपेंडीचर पर आधारित होगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

8 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

12 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

14 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

14 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

8 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

8 hours ago