✕

होम / बिजनेस / PhonePe ने अपना अकाउंट एग्रीगेटर बिजनेस किया बंद, कंपनी RBI को वापस देगी लाइसेंस

PhonePe ने अपना अकाउंट एग्रीगेटर बिजनेस किया बंद, कंपनी RBI को वापस देगी लाइसेंस

देश की सबसे बड़ी वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी फोनपे (PhonePe) ने कहा कि वह ‘खाता एग्रीगेशन’ (AA) कारोबार से बाहर निकल गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की सबसे बड़ी वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी फोनपे (PhonePe) ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘खाता एग्रीगेशन’ (AA) कारोबार से बाहर निकल गई है. कंपनी ने कहा कि वह उम्मीद के मुताबिक सेवाएं देने के लिए पर्याप्त साझेदार नहीं जोड़ सकी, इसलिए यह फैसला किया गया. 

कंपनी ने क्या कहा?

फोनपे ने कहा कि उसने आरबीआई को एनबीएफसी-एए लाइसेंस सौंपने का फैसला किया है, और वह एए संचालन को बंद कर देगी. एए लाइसेंस से कंपनी को उपयोगकर्ताओं की सहमति से उनकी वित्तीय जानकारी हासिल करने, और ऋण, क्रेडिट कार्ड जैसी वित्तीय सेवाएं देने के लिए बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों के साथ उसे साझा करने की अनुमति मिली थी.

फोनपे ने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि हम दो साल से भी कम समय में अपने एए मंच पर लगभग पांच करोड़ भारतीयों को पंजीकृत करने में कामयाब रहे हैं. हालांकि, प्रतिस्पर्धी प्राथमिकताओं के कारण, हम अपने मंच पर उतने वित्तीय सूचना प्रदाताओं (एफआईपी) को शामिल नहीं कर पाए हैं, जितने हम चाहते थे. इसलिए फोनपे समूह ने खाता एग्रीगेटर व्यवसाय से बाहर निकलने का फैसला किया है. इसके बजाय हम बाजार में दूसरे एए के साथ साझेदारी करेंगे.''

वॉलमार्ट समूह की इस कंपनी को जून, 2023 में एए लाइसेंस मिला था. कंपनी ने कहा कि वह जल्द ही अपने एए उपयोगकर्ता आधार से संपर्क करेगी और उन्हें इस फैसले के बारे में बताएगी और नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुरूप उनकी मदद करेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

16 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

9 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

12 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

12 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

16 hours ago