✕

होम / बिजनेस / Patanjali Foods ने जारी किए शानदार तिमाही नतीजे, कंपनी का मुनाफा 71% बढ़कर ₹370.93

Patanjali Foods ने जारी किए शानदार तिमाही नतीजे, कंपनी का मुनाफा 71% बढ़कर ₹370.93

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी कंपनी का मुनाफा 71.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 370.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाबा रामदेव की कंपनी Patanjali Foods लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बंपर मुनाफा कमाया है. कंपनी की विज्ञापनों और मार्केटिंग पर फोकस करने का तरीका काम आया और उसे दिसंबर तिमाही में 71 फीसदी का नेट प्रॉफिट मिला है. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 71.29 प्रतिशत बढ़कर 370.93 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 216.54 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था.

कैसे रहे तिमाही नतीजें?

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी कंपनी का मुनाफा 71.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 370.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 216.5 करोड़ रुपये पर था. कंपनी की आय बढ़कर 9,103 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 7,910.7 करोड़ रुपये से 15.1 फीसदी की बढ़ोतरी है.

दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA 57.1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 540.5 करोड़ रुपये पर रहा, जो एक साल पहले इस तिमाही में 344.1 करोड़ रुपये पर था. कंपनी का एबिटडा मार्जिन साल दर साल 4.4 फीसदी से 5.9 फीसदी पर पहुंच गया है. इस दौरान कंपनी का खर्च भी बढ़कर 8,652.53 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 7,651.51 करोड़ रुपये था. बीते तिमाही में कंपनी का खर्च 13 फीसदी बढ़ा है.

कहां से होती है सबसे ज्‍यादा कमाई?

पतंजलि फूड लिमिटेड का कहना है कि उसकी सबसे ज्‍यादा कमाई का जरिया खाने वाला तेल है. इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दिसंबर तिमाही में हुई कुल कमाई में से 6,717 करोड़ रुपये सिर्फ इडिबल ऑयल सेग्‍मेंट से आए हैं. पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 5,483 करोड़ रुपये था, जिसमें 23 फीसदी का इजाफा हुआ है. दूसरी तरफ, खाने-पीने की अन्‍य चीजों का कारोबार नीचे आ गया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 2,499 करोड़ रुपये से 18.4 फीसदी गिरकर 2,038 करोड़ रुपये पर आ गया है.

मार्केटिंग पर जमकर खर्चा

कंपनी ने अपनी मार्केटिंग रणनीति में भी बदलाव किया है और ग्राहकों के बीच भरोसा बढ़ाने और उत्‍पादों की पहुंच को सामान्‍य करने के लिए जमकर पैसे खर्च कर रही है. कंपनी ने पिछली तिमाही में अपने कुल खर्चों का 2.5 फीसदी विज्ञापन और बिक्री प्रचार पर खर्च किए हैं. यह पिछली 10 तिमाहियों में किए गए खर्च में सबसे ज्‍यादा है. कंपनी अभी शिल्‍पा शेट्टी, शाहिद कपूर, एमएस धोनी और भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल से अपने प्रोडक्‍ट के विज्ञापन करा रही है.

निवेशकों को भी बंपर रिटर्न

पतंजलि फूड लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बंपर मुनाफा दिलाया है. अगर एक साल के रिटर्न की बात करें तो इस कंपनी में निवेश करने वालों को 19 फीसदी का दमदार रिटर्न मिला है, जबकि 5 साल में पतंजलि ने 78 फीसदी का शानदान रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है. कंपनी के शेयरों का भाव अभी 1,854 रुपये प्रति शेयर चल रहा है. बाजार विश्‍लेषकों का मानना है कि आगे भी इस कंपनी के शेयरों में उछाल जारी रहने की पूरी संभावना है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

11 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

15 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

10 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

8 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

11 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

11 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

15 hours ago