✕

होम / बिजनेस / सरकारी बैंकों में निवेश का अवसर, SBI म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया NFO, जानें पूरी डिटेल

सरकारी बैंकों में निवेश का अवसर, SBI म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया NFO, जानें पूरी डिटेल

इन स्कीम्स में निवेशकर्ता 5,000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं और इनमें कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है, जिससे निवेशकों को लचीलापन मिलता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकारी बैंकों में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों के लिए एक नई और आकर्षक खबर आई है. एसबीआई म्युचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने बीएसई पीएसयू बैंक इंडेक्स (BSE PSU Bank TRI) पर आधारित एक नया इंडेक्स फंड और ईटीएफ लॉन्च किया है. यह दोनों न्यू फंड ऑफर (NFO) सोमवार, 17 मार्च 2025 से सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध हो गए हैं, और निवेशक 20 मार्च 2025 तक इन फंड्स में निवेश कर सकते हैं.

5,000 रुपये से शुरू करें निवेश

SBI म्युचुअल फंड ने इन दोनों NFOs को ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड और ओपन एंडेड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड के रूप में पेश किया है. इनमें से SBI BSE PSU BANK INDEX FUND एक इंडेक्स फंड है, जबकि SBI BSE PSU BANK ETF एक एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड है. दोनों फंड्स का उद्देश्य बीएसई पीएसयू बैंक TRI इंडेक्स को ट्रैक करना है. निवेशक इन फंड्स में न्यूनतम 5,000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं, और इसके बाद वे 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं.

कोई लॉक-इन पीरियड नहीं

इन दोनों NFOs में कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है, जिससे निवेशक आसानी से अपनी पूंजी निकाल सकते हैं. हालांकि, निवेशकों को एग्जिट लोड के नियमों को ध्यान में रखना जरूरी है. यदि निवेशक SBI BSE PSU BANK INDEX FUND में आवंटन तिथि से 15 दिनों के भीतर निकासी करते हैं, तो 0.25% शुल्क लागू होगा, जबकि 15 दिनों के बाद कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. दूसरी ओर, SBI BSE PSU BANK ETF में कोई एग्जिट लोड नहीं है, यानी निवेशक जब चाहें इस स्कीम से बाहर निकल सकते हैं.

SBI MF NFO कहां करेगा निवेश?

दोनों NFOs का निवेश BSE PSU Bank TRI इंडेक्स में शामिल इंस्ट्रूमेंट्स में 95% से 100% तक किया जा सकता है. इसके अलावा, सरकारी प्रतिभूतियों जैसे ट्राइ-पार्टी रीपो और लिक्विड म्युचुअल फंड यूनिट्स में 0% से 5% तक का निवेश किया जाएगा. इन दोनों स्कीमों के फंड मैनेजर वायरल छाड़वा (Viral Chhadva) हैं.

निवेश की स्ट्रैटेजी

SBI म्युचुअल फंड के अनुसार, ये दोनों स्कीमें पैसिव और इंडेक्सिंग निवेश रणनीति का पालन करेंगी. इसका उद्देश्य ज्यादा मुनाफा कमाना नहीं होगा और न ही बाजार के उतार-चढ़ाव को लेकर कोई रक्षात्मक कदम उठाए जाएं. फंड मैनेजर किसी विशेष स्टॉक या इंडस्ट्री पर रिसर्च नहीं करेंगे, बल्कि यह स्कीम सीधे इंडेक्स को कॉपी करेगी, जिससे ज्यादा या कम रिटर्न का जोखिम कम हो जाएगा.

किसे करना चाहिए निवेश?

SBI म्युचुअल फंड का मानना है कि ये दोनों स्कीमें उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हो सकती हैं जो दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि (long-term capital appreciation) प्राप्त करना चाहते हैं और जो बीएसई पीएसयू बैंक TRI इंडेक्स में शामिल सरकारी बैंक शेयरों में निवेश करना चाहते हैं. इन फंड्स को रिस्कोमीटर पर उच्च जोखिम (high risk) की श्रेणी में रखा गया है, इसलिए निवेशकों को सावधानीपूर्वक निर्णय लेना चाहिए.

(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। BW हिन्दी किसी भी निवेश की सलाह नहीं देता है. म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

8 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

12 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

14 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

14 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

8 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

8 hours ago