होम / बिजनेस / दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में से एक FTX के बारे में आई ये बुरी खबर

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में से एक FTX के बारे में आई ये बुरी खबर

FTX पिछले कुछ समय से नकदी संकट से जूझ रही है. इस वजह से सैम बैंकमैन-फ्राइड उसे प्रतिद्वंद्वी बिनांस (Binance) को बेचने जा रहे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्रिप्टो करेंसी को फ्यूचर करेंसी कहा जाता है, लेकिन बीते कुछ समय से इस बाजार में बड़ी उथल-पुथल चल रही है. क्रिप्टो करेंसी की तेजी एकदम से गायब हो गई है. इस बीच, दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में से एक FTX ने अमेरिका में बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया है. यानी कंपनी के पास इतना भी पैसा नहीं बचा है कि वो अपने ऑपरेशन चला सके. यह उन सभी निवेशकों के लिए भी झटका है, जिन्हें क्रिप्टो में फ्यूचर नजर आ रहा है. FTX के सीईओ सैम बैंकमैन-फ्राइड (Sam Bankman-Fried) ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. 

रातोंरात हो गए कंगाल
बैंकरप्सी के लिए आवेदन करने से एक दिन पहले सैम बैंकमैन-फ्राइड को तगड़ा झटका लगा था. वह रातोंरात कंगाल हो गए हैं. एक दिन में उनके नेटवर्थ में लगभग 94% की बड़ी गिरावट आई थी. जिससे उनकी संपत्ति घटकर 991.5 मिलियन डॉलर रह गई, जबकि वह 15.2 अरब डॉलर के मालिक थे. यह किसी भी अरबपति की संपत्ति में एक दिन में आने वाली यह सबसे बड़ी गिरावट है. सैम को लगे इस झटके की वजह एक डील रही, जो फाइनल होने से पहले ही रद्द हो गई. लेकिन डील की खबर से ही उनकी नेटवर्थ धड़ाम से नीचे आ गई.  

नहीं बचा था कोई विकल्प
FTX पिछले कुछ समय से नकदी संकट से जूझ रही है. इस वजह से सैम बैंकमैन-फ्राइड उसे प्रतिद्वंद्वी बिनांस (Binance) को बेचने जा रहे थे. यह खबर आम होते ही उनकी नेटवर्थ में सबसे बड़ी गिरावट आ गई और डील रद्द होने से उनके पास बैंकरप्सी के लिए आवेदन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा. कंपनी ने बताया है कि FTX, इससे संबद्ध क्रिप्टो ट्रेडिंग फंड Alameda Research और करीब 130 अन्य कंपनियों ने डेलावेयर में स्वैच्छिक चैप्टर 11 बैंकरप्सी प्रोसिडिंग्स की शुरुआत की है. दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में से एक FTX द्वारा दिवाला प्रक्रिया के लिए आवेदन करने के बाद क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. 

Binance ने खींचे कदम
इससे पहले क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने FTX के टेकओवर की बात कही थी, लेकिन आखिरी वक्त में बाइनेंस ने जरूरी छानबीन का हवाला देते हुए अपने कदम पीछे खींच लिए. FTX एक्सचेंज की उथल-पुथल के चलते क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. FTX Token 29.08 फीसदी तक लुढ़क गया है. वहीं, बिटकॉइन (Bitcoin) में पिछले 24 घंटों में 1.70 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.   

सैम ने किया था ये ऐलान
सैम बैंकमैन-फ्राइड ने थोड़े से वक्त में काफी तरक्की की है. यहां तक कहा जाने लगा था कि सैम कहीं अगले वॉरेन बफेट तो नहीं. उन्होंने 2017 में क्रिप्‍टोकरेंसी की दुनिया में कदम रखने से पहले वॉल स्‍ट्रीट में ब्रोकर का काम भी किया था. वह कुछ ही समय में ये क्रिप्‍टोकरेंसी की दुनिया की मशहूर शख्सियत बन गए. सैम ने शपथ ली थी कि वह लगभग अपनी पूरी संपत्ति पशुओं के कल्‍याण और ग्‍लोबल वार्मिंग से लड़ने के लिए दान करेंगे. हालांकि, एक ही झटके में वह अर्श से फर्श पर आ गए. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago