होम / बिजनेस / 14 सालों के बाद आखिरकार बंद हो गया Omegle, जानिए क्यों बंद हुई वेबसाइट!
14 सालों के बाद आखिरकार बंद हो गया Omegle, जानिए क्यों बंद हुई वेबसाइट!
Omegle के फाउंडर का नाम लीफ-के-ब्रूक्स (Leif K-Brooks) है और ओमेगल की शुरुआत साल 2009 में हुई थी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
बहुत सी इंस्टाग्राम रील और मीम में आपने ऐसी वीडियोज या चैट जरूर देखे होंगे जिसमें कहीं न कहीं ओमेगल (Omegle) का नाम जरूर होता है. ओमेगल एक ऑनलाइन चैटिंग प्लेटफॉर्म है और फिलहाल इसे लेकर काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. अपनी शुरुआत के 14 सालों के बाद आखिरकार ओमेगल बंद किया जा रहा है.
क्यों बंद हुआ Omegle?
ओमेगल (Omegle) को प्रमुख रूप से इसके एक विशेष फीचर के लिए जाना जाता था. इस प्लेटफॉर्म पर दो अनजान लोग जोड़ी बनाकर, अनजान रूप से चैट कर सकते थे. इस प्लेटफॉर्म के फाउंडर का नाम लीफ-के-ब्रूक्स (Leif K-Brooks) है और ओमेगल की शुरुआत साल 2009 में हुई थी. लीफ का कहना है कि मानसिक एवं वित्तीय परेशानियों की वजह से उन्हें इस प्लेटफॉर्म को बंद करना पड़ा है. लॉन्च होने के कुछ दिनों के भीतर ही ओमेगल काफी मशहूर प्लेटफॉर्म बन गया था. ऐसे लोग जो अनजान लोगों के साथ बात करके मशहूर होना चाहते हैं, उनके लिए यह ऐप काफी शानदार साबित हुआ था.
Omegle- पसंद से आलोचना तक
एक प्लेटफॉर्म के रूप में ओमेगल (Omegle) काफी साधारण है और यह प्लेटफॉर्म यूजर्स को एक व्यक्ति के साथ चल रही बातचीत से दूसरी बातचीत पर जल्दी से जल्दी मूव होने का समय देता था. इस साधारण से फीचर की वजह से ही नए लोगों से मिलने के लिए यह ऐप यूजर्स का फेवरेट बन गया था. लेकिन दूसरी तरफ पिछले कुछ सालों में ओमेगल को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. पिछले कुछ समय में ऑनलाइन एब्यूज और ग्रूमिंग के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है और बहुत से लोगों का मानना है कि इसके पीछे ओमेगल की भूमिका काफी महत्त्वपूर्ण है.
Omegle-नेगेटिव और पॉजिटिव इम्पैक्ट
ओमेगल (Omegle) के फाउंडर लीफ-के-ब्रूक्स ने प्लेटफॉर्म से संबंधित इन सभी चुनौतियों को स्वीकार किया है और माना है कि कंपनी पर काफी हमले हुए हैं और साथ ही यह भी कहा कि अब कंपनी अपने द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं पर सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकती और न ही अब अपनी सुविधाओं का गलत इस्तेमाल होने से रोक पा रही है. इन सभी चुनौतियों के बावजूद लीफ ने ओमेगल के पॉजिटिव प्रभावों पर भी प्रकाश डाला था और उन्होंने कहा कि अन्य संस्कृतियों को जानने और अकेलेपन को दूर करने में ओमेगल ने बहुत से लोगों की मदद की थी.
यह भी पढ़ें: यहां खुला देश का पहला Swadesh Reliance Retail Store? Nita Ambani ने किया उद्घाटन!
टैग्स