होम / बिजनेस / Nykaa को लेकर आई ये अच्छी खबर, क्या कंपनी के शेयरों को लगेंगे पंख?

Nykaa को लेकर आई ये अच्छी खबर, क्या कंपनी के शेयरों को लगेंगे पंख?

जून तिमाही में नायका के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 33.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ कंपनी का नेट प्रॉफिट 4.55 करोड़ रुपए हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ब्यूटी ई-कॉमर्स कंपनी नायका के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. इसकी वजह है कंपनी द्वारा 30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही के नतीजे जारी करना. इन नतीजों में कंपनी की स्थिति को बेहतर दिखाया गया है, जिसका असर उसके शेयरों पर भी पड़ सकता है. पिछले कुछ समय से Nykaa के शेयर उम्मीद के अनुसार रिटर्न नहीं दे रहे हैं. हालांकि, जिस तरह की कंपनी की ग्रोथ रही है, उसे देखते हुए उम्मीद कायम है.

नेट प्रॉफिट भी बढ़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नायका के जून तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 33.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ कंपनी का नेट प्रॉफिट 4.55 करोड़ रुपए हो गया है. जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 3.41 करोड़ था. इसके अलावा, जून तिमाही में परिचालन से कंपनी का रिवेन्यू 1148.421 करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 816.991 करोड़ रुपए.

सेल बढ़ने की उम्मीद
नायका की सीईओ फाल्गुनी नायर का कहना है कि चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल के बावजूद, कंपनी के कारोबार में मजबूत आई है/ हमारा बिज़नेस वर्टिकल में बढ़ रहा है. कंपनी को ब्यूटी वर्टिकल, ऑनलाइन और ऑफलाइन में इजाफा हुआ है. कोरोना महामारी के बाद अब नायका के कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है. खासकर ऑफलाइन खरीदारी बढ़ी है. कंपनी का मानना है कि इस साल त्योहारी सीजन में उसकी सेल काफी ऊपर जा सकती है.

ऊपर चढ़ सकते हैं शेयर
बता दें कि नायका का आईपीओ पिछले साल नंवबर 2021 में आया था. शुरुआत में कंपनी में निवेश करने वालों ने मोटा मुनाफा कमाया, लेकिन बाद में इसके शेयरों की रफ़्तार सुस्त पड़ती गई. इस शेयर का 52-वीक हाई 2,573.70 रुपए है और फिलहाल यह 1,420 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी नायका का शेयर 1.69% गिरावट के साथ बंद हुआ. पिछले एक साल में इसमें 35.62% की गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, पिछले 5 दिन के आंकड़े बढ़त दिखाते हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कंपनी के बेहतर नतीजों का असर उसके शेयरों पर भी पड़ सकता है. क्योंकि बाजार नतीजों और सेंटिमेंट के आधार पर चलता है. कहने का मतलब है कि आने वाले दिनों में कंपनी के शेयर ऊपर चढ़ सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

8 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

10 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

10 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

10 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

10 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

4 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

8 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

5 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

10 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

10 hours ago