होम / बिजनेस / NTPC बनाएगा परमाणु से बिजली, दो राज्यों के इन जिलों में होगा 2800 मेगावॉट का उत्पादन

NTPC बनाएगा परमाणु से बिजली, दो राज्यों के इन जिलों में होगा 2800 मेगावॉट का उत्पादन

कंपनी जल्द ही हरियाणा और मध्यप्रदेश में दो न्यूक्लियर पॉवर रिएक्टर्स को बनाने का काम शुरू करने जा रही है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन जो कि अभी गैस और कोयले से बिजली का उत्पादन करता है और देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन करने वाली कंपनी है वो अब परमाणु उर्जा के क्षेत्र में भी कदम रख रही है. कंपनी जल्द ही हरियाणा और मध्यप्रदेश में दो न्यूक्लियर पॉवर रिएक्टर्स को बनाने का काम शुरू करने जा रही है, जहां पर 2800 मेगावॉट परमाणु बिजली का उत्पादन शुरू होगा. 

NPCIL से किया है समझौता 

अभी तक परमाणु बिजली बनाने का अधिकार केवल न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के पास है. अब एनटीपीसी ने एनपीसीआईएल के साथ इस बारे में समझौता किया है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक  समझौते के तहत सारी तकनीकी मदद एनपीसीआईएल एनटीपीसी को देगा और प्लांट के तैयार हो जाने के बाद एनटीपीसी ही इसको ऑपरेट करेगा. 

उत्तर भारत में बनेगा दूसरा न्यूक्लियर पॉवर प्लांट

एनटीपीसी हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गांव में सबसे पहले दो रिएक्टरों के साथ पॉवर प्लांट का निर्माण शुरू करेगा. इस प्लांट से 1400 मेगावॉट बिजली का उत्पादन शुरू किया जाएगा. इस प्लांट के बन जाने के बाद ये उत्तर भारत में दूसरा न्यूक्लियर पॉवर प्लांट हो जाएगा. फिलहाल उत्तर भारत में एक न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पहले से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के नरौरा में कार्यरत है. यह प्लांट तकनीक के हिसाब से काफी पुराना हो चुका है. 

एमपी में भी बनेगा प्लांट 

इसके साथ ही कंपनी मध्यप्रदेश में भी एक प्लांट का निर्माण करने जा रही है. मध्य प्रदेश में फिलहाल एक भी न्यूक्लियर पॉवर प्लांट नहीं है. मांडला जिले के छुटका गांव में इस संयंत्र को स्थापित किया जाएगा.  इसमें भी 700-700 मेगावॉट के दो रिएक्टर बनाए जाएंगे. पीएम मोदी अगले दशक में स्वच्छ स्रोतों से बिजली के हिस्से का विस्तार करने के लिए भारत के परमाणु बेड़े को तीन गुना से अधिक करने का लक्ष्य बना रहे हैं, क्योंकि देश 2070 तक कार्बन उत्सर्जन को शून्य करना चाहता है.  

70 फीसदी बिजली का उत्पादन कोयले से

देश वर्तमान में कोयले का उपयोग करके लगभग 70% बिजली उत्पन्न करता है, जबकि परमाणु से बिजली का उत्पादन फिलहाल 3% ही है. एनटीपीसी, न्यूक्लियर पावर कार्पोरेशन और परमाणु ऊर्जा विभाग ने टिप्पणी के लिए ईमेल किए गए अनुरोधों का तुरंत जवाब नहीं दिया. राष्ट्र के पास 6.8 गीगावाट परमाणु ऊर्जा है, जो इसके कुल उत्पादन बेड़े का बमुश्किल 1.7% है. नई दिल्ली स्थित एनटीपीसी वर्तमान में अपनी क्षमता का 92% कोयले ईंधन पर प्लांट चलाती है और 2032 तक इसे घटाकर लगभग आधा करने की योजना है.

VIDEO: दुनिया के 10 शहर, जहां अरबपतियों की है भरमार, लिस्ट में भारतीय शहर भी शामिल

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

10 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

11 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

15 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

16 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

15 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

10 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

11 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

11 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

17 hours ago