होम / बिजनेस / नए साल में भी छाया है नौकरियों पर संकट, अब इस फास्ट फूड कंपनी से आई बुरी खबर

नए साल में भी छाया है नौकरियों पर संकट, अब इस फास्ट फूड कंपनी से आई बुरी खबर

पिछले साल कई कंपनियों ने छंटनी की थी और इस साल भी नौकरी जाने का सिलसिला जारी है. अब McDonald's भी वर्कफोर्स में कटौती करने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नए साल में भी छंटनी का दौर जारी है. अब दिग्गज फास्ट फूड कंपनी McDonald's अपनी वर्कफोर्स में कटौती करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के सीईओ Chris Kempczinski के हवाले से बताया गया है कि कंपनी का फोकस रेस्टोरेंट चेन का विस्तार करना है. साथ ही, कंपनी छंटनी की योजना भी बना रही है. बता दें कि हाल ही में अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने 18 हजार कर्मचारियों की छंटनी की बात कही है.

कॉस्ट कटिंग पर फोकस! 
McDonald's के सीईओ ने कहा कि मौजूदा समय में जो पद हैं या तो उन्हें हटा दिया जाएगा या फिर दूसरे पद के साथ जोड़ा जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि छंटनी खर्च में कटौती के लिए नहीं की जा रही, बल्कि कंपनी की योजना वर्कफोर्स के सही इस्तेमाल की है. कंपनी एफिशिएंट तरीक से वर्कफोर्स का इस्तेमाल करेगी. हालांकि, माना जा रहा है कि वैश्विक हालातों को देखते हुए कंपनी कॉस्ट कटिंग करना छह रही है और छंटनी उसी का हिस्सा है. 

अभी इतने हैं कर्मचारी
McDonald's की वर्कफोर्स में इस समय करीब 2,00,000 कर्मचारी हैं. इन कर्मचारियों को इसी साल अप्रैल में छंटनी के बारे में सूचित कर दिया जाएगा. हालांकि, अभी तक कंपनी ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि कुल कितने कर्मचारी छंटनी की जद में आएंगे. बता दें कि McDonald's ने भारत में 1996 में कदम रखा था और काफी समय तक कंपनी प्रॉफिट में नहीं आ पाई थी. भारत में एंट्री करने के करीब दो दशक बाद मार्च 2018 में खत्म हुए वित्त वर्ष में कंपनी ने पहली बार प्रॉफिट दर्ज किया था.

इन दिन खुली थी पहली ब्रांच  
मीडिया रिपोर्ट्स में Chris Kempczinski के हवाले से बताया गया है कि कंपनी ने यह तय नहीं किया है कि अभी कितने नए रेस्टोरेंट खोलेगी. साथी ही, रीस्ट्रक्चरिंग के तहत कितनी नौकरियां जाएंगी इस पर भी अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. कंपनी 3 अप्रैल तक छंटनी पर फैसले को अंतिम रूप देगी और नई योजना पर काम शुरू कर देगी. गौरतलब है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले 2 भाइयों, रिक और मेक मैकडोनाल्ड ने McDonald's की शुरुआत की थी. 15 अप्रैल 1955 के दिन इसकी पहली ब्रांच खुली थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

13 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

14 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

14 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

15 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

16 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

15 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

10 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

13 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

14 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

19 hours ago