होम / बिजनेस / Stock Market: शेयर बाजार के लिए आज है Holi, क्या कल होगी ट्रेडिंग?

Stock Market: शेयर बाजार के लिए आज है Holi, क्या कल होगी ट्रेडिंग?

शेयर बाजार में आज यानी 7 मार्च को होली की छुट्टी है. बुधवार को बाजार ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में सोमवार को आई तेजी के बाद यदि आप आज यानी मंगलवार को कोई बड़ा दांव लगाने की सोच रहे हैं, तो यह संभव नहीं हो पाएगा. क्योंकि स्टॉक मार्केट में 7 मार्च को होली (Holi) की छुट्टी है. देश के अधिकांश हिस्सों में होली 8 मार्च को खेली जाएगी, लेकिन स्टॉक मार्केट 7 मार्च को ही Holi मना रहा है. इसलिए ट्रेडिंग बंद रहेगी. 

मांग पर नहीं हुआ असर
BSE की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, होली की छुट्टी 7 मार्च की है. जबकि 8 मार्च को बाजार खुलेगा. यानी जब अधिकांश देशवासी होली का रंग उड़ा रहे होंगे, बाजार में ट्रेडिंग चल रही होगी. वैसे ट्रेडर्स एसोसिएशन की तरफ से होली की छुट्टी 8 मार्च को रखने की मांग की गई थी, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. बता दें कि स्टॉक मार्केट सप्ताह में पांच दिन कारोबार करता है. शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है. इसके अलावा, होली जैसे फेस्टिवल के अवसर पर भी बाजार में ट्रेडिंग नहीं होती.  

इस साल इतनी छुट्टी 
मार्च में शेयर बाजार साप्ताहिक अवकाश के अलावा दो और दिन बंद रहेगा. एक आज यानी 7 मार्च को होली के मौके पर और इसके बाद 30 मार्च को रामनवमी के लिए बाजार बंद रहेगा. इससे पहले बाजार में 26 जनवरी को छुट्टी थी. मार्च के बाद 4 अप्रैल को महावीर जयंती, 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस, 28 जून को बकरीद, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 24 अक्टूबर को दशहरा, 14 नवंबर को दिवाली, 27 नवंबर को गुरूनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर भी बाजार बंद रहेगा.

अडानी के आए अच्छे दिन
वहीं, स्टॉक मार्केट की रौनक अब लौटने लगी है. इसकी एक बड़ी वजह अडानी समूह के शेयरों में आई तेजी है. अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर रिकवरी मोड में हैं और कुछ दिन पहले तक जहां उनमें लोअर सर्किट लग रहा था, अब अपर सर्किट की स्थिति आ गई है. ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर का तेजी से ऊपर की तरफ भाग रहा है. इसके अलावा, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन, अडानी टोटल और अडानी विल्मर भी बढ़त के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

2 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

4 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

2 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

7 hours ago