होम / बिजनेस / अरबपति Ambani की लगातार बढ़ रही अमीरी, Adani से अब छीन लिया ये खिताब

अरबपति Ambani की लगातार बढ़ रही अमीरी, Adani से अब छीन लिया ये खिताब

मुकेश अंबानी फोर्ब्स की 100 भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. पिछले साल ये पोजीशन गौतम अडानी के पास थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के 'अच्छे दिन' चल रहे हैं. उनकी कमाई और दौलत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. जबकि दूसरी तरफ, किसी जमाने में उनसे आगे रहे गौतम अडानी (Gautam Adani) पिछड़ते जा रहे हैं. हुरुन के बाद अब फोर्ब्स की सूची (Forbes India Top 100 Richest List 2023) में भी अंबानी का जलवा बरकरार है. रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी 92 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 100 सबसे अमीर भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में टॉप पर हैं. पिछले साल इस लिस्ट में गौतम अडानी टॉप पर थे. 

अडानी की दौलत में गिरावट 
अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी के लिए साल 2023 अच्छा नहीं रहा. जनवरी में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई और अडानी के दौलत के पहाड़ का दरकना शुरू हो गया. इसके बाद ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) की रिपोर्ट ने भी उनकी और उनके ग्रुप की छवि को प्रभावित किया. फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक, अडानी की कुल संपत्ति गिरकर 68 बिलियन डॉलर रह गई है. इस तरह वह लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. बता दें कि हाल ही में 360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया ने भारतीय अमीरों की 2023 की लिस्ट जारी की है. जिसके अनुसार, अंबानी की दौलत 2 प्रतिशत बढ़कर 8.08 लाख करोड़ रुपए हो गई हैं. वहीं, गौतम अडानी की दौलत 57% घटकर 4.74 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है.

किसके पास, कितनी दौलत
Forbes India Top 100 Richest List 2023 के अनुसार, मुकेश अंबानी 92 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ पहले नंबर पर हैं. इसके बाद गौतम अडानी (68 बिलियन डॉलर), शिव नाडर (29.3 बिलियन डॉलर), सावित्री जिंदल (24 बिलियन डॉलर), राधाकिशन दमानी (23 बिलियन डॉलर), साइरस पूनावाला (20.7 बिलियन डॉलर), हिंदुजा फैमिली (20 बिलियन डॉलर), दिलीप सांघवी (19 बिलियन डॉलर), कुमार बिड़ला (17.5 बिलियन डॉलर) और शापूर मिस्त्री एंड फैमिली (16.9 बिलियन डॉलर) का नंबर है. गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले तक गौतम अडानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर को टच कर चुके थे. यदि हिंडनबर्ग रिपोर्ट नहीं आती, तो अडानी नंबर वन का ताज भी पहन सकते थे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

14 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

14 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

17 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

17 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

14 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

13 hours ago