होम / बिजनेस / Export में आई कमी से निपटने के लिए सरकार ने बनाई नई रणनीति, अब इन पर होगा फोकस 

Export में आई कमी से निपटने के लिए सरकार ने बनाई नई रणनीति, अब इन पर होगा फोकस 

वाणिज्य विभाग, उद्योग विभाग और इंवेस्ट इंडिया के साथ-साथ सभी दूतावास मिलकर निर्यात बढ़ाने की कोशिश करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मोदी सरकार (Modi Government) निर्यात यानी एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए नई नीति अमल में लाने जा रही है. इसके तहत उन 40 देशों के बाजार पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जहां भारत का निर्यात 85 प्रतिशत है. एक्सपोर्ट में पिछले कुछ समय से गिरावट आई रही है. चालू वित्त वर्ष 2023-24 के दूसरे महीने यानी मई में भी वस्तुओं के निर्यात में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 10.31% की कमी दर्ज की गई. जबकि अप्रैल में यह आंकड़ा 12 फीसदी था. इसलिए सरकार एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है.

भारत में निवेश पर भी जोर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्यात बढ़ाने के लिए वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय ने अब नई नीति अपनाई है. इस नीति के तहत 40 देशों के बाजार पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित किया जाएगा. क्योंकि इन 40 देशों में भारत का लगभग 85 प्रतिशत निर्यात होता है. वाणिज्य विभाग, उद्योग विभाग, इंवेस्ट इंडिया और सभी दूतावास मिलकर निर्यात बढ़ाने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा, व्यापार के साथ भारत में निवेश बढ़ाने को लेकर भी अलग से 11 देशों का चयन किया गया है.  

जल्द बढ़ सकती है मांग
रिपोर्ट्स में वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल के हवाले से बताया गया है कि विकासशील देशों के पास अभी पिछले साल का स्टॉक है और उसके खत्म होते ही उन देशों में भी मांग बढ़ेगी. वहीं, मई में सर्विस सेक्टर के निर्यात में मामूली बढ़ोतरी हुई है. मई में सर्विस सेक्टर का एक्सपोर्ट 25.30 अरब डॉलर का रहा, जबकि पिछले साल मई में यह आंकडा 25.13 अरब डॉलर का था. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस आंकड़े में वृद्धि हो सकती है. पिछले साल 2022-23 में सर्विस सेक्टर में 27% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

इनमें भी आई गिरावट
इस साल मई में जेम्स-ज्वैलरी, लेदर-लेदर से बने उत्पाद, इंजीनियरिंग गुड्स, गारमेंट्स, हैंडीक्राफ्ट्स सेक्टर के साथ ही पेट्रोलियम पदार्थों के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं के निर्यात में पिछले साल मई के मुकाबले 73 प्रतिशत का उछाल आया है. इसी तरह, सेरामिक उत्पादों के निर्यात में पिछले साल मई के मुकाबले 17%, चावल के निर्यात में 14.27% बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. जबकि मई में सोने के आयात में पिछले साल मई के मुकाबले 38.71 प्रतिशत और चांदी के आयात में 93.92 प्रतिशत की गिरावट आई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago