होम / बिजनेस / पहली बार META की कमाई में हुई भारी गिरावट, डेली यूजर्स की संख्या 197 करोड़ के पार

पहली बार META की कमाई में हुई भारी गिरावट, डेली यूजर्स की संख्या 197 करोड़ के पार

इन नतीजों में पहली बार कंपनी की कमाई में गिरावट देखने को मिली है, हालांकि डेली यूजर्स की संख्या में इजाफा देखा गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप को संचालित करने वाली कंपनी मेटा (Meta) ने अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. इन नतीजों में पहली बार कंपनी की कमाई में गिरावट देखने को मिली है, हालांकि डेली यूजर्स की संख्या में इजाफा देखा गया. वहीं मंथली यूजर्स की संख्या काफी कम हो गई है, जिससे कंपनी की कमाई पर असर पड़ा है. 

इस वजह से हुआ नुकसान 

कंपनी को कमाई में नुकसान चीनी शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक की चीन में बढ़ती लोकप्रियता के कारण हुआ है. नतीजों की घोषणा करते हुए कंपनी के सीईओ और संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि हम पहले के मुकाबले और बेहतर करना चाहते हैं. मेटा के प्रॉफिट में 36 फीसदी यानी 6.7 बिलियन डॉलर (लगभग 53,457 करोड़ रुपये) की गिरावट देखी गई है. 

शेयरों में गिरावट

नतीजों के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में 3.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. मेटावर्स ड्रीम प्रोजेक्ट के पीछे रियलिटी लैब्स डिवीजन को अप्रैल-जून की अवधि में 2.8 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. मार्क जुकरबर्ग ने कहा "रील जैसे उत्पादों और एआई में हमारे निवेश से आने वाली इस तिमाही में हमारे रुझान पर पोजिटिव टैजेक्ट्री देखना अच्छा था."

तीसरी तिमाही में दिख सकती है ग्रोथ

निवर्तमान सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने यूरो के घटते मूल्य पर राजस्व हानि को जिम्मेदार ठहराया. कंपनी को उम्मीद है कि 2022 की तीसरी तिमाही में कुल राजस्व 26-28.5 अरब डॉलर के दायरे में होगा.फेसबुक ने जून के लिए औसतन 1.97 अरब डेली ऐवरेज यूजर्स (डीएयू) की सूचना दी, जो साल-दर-साल 3 फीसदी की वृद्धि है. वहीं मंथली एक्टिव यूजर्स  (एमएयू) 2.93 अरब हैं. मेटा में अब 83,553 कर्मचारी हैं, जो साल-दर-साल 32 फीसदी की वृद्धि है.

इनकी की गई है नियुक्ति

सोशल नेटवर्क कंपनी ने कहा कि 1 नवंबर से वर्तमान मुख्य वित्तीय अधिकारी डेविड वेनर मेटा के पहले मुख्य रणनीति अधिकारी के रूप में एक नई भूमिका निभाएंगे, जहां वह कंपनी की रणनीति और कॉर्पोरेट विकास की देखरेख करेंगे. मेटा में वित्त उपाध्यक्ष सुसान ली को पदोन्नत किया जाएगा और वह मेटा के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे.

(पीटीआई से इनपुट)

VIDEO: रणवीर ही नहीं, इन सेलेब्स ने भी कराया Nude फोटो सेशन; देखकर दंग रह गए लोग

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

16 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

17 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

18 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

18 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

12 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

16 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

12 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

18 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

17 hours ago