✕

होम / बिजनेस / महाकुंभ से 'छप्पर फाड़' कमाई! 4 लाख करोड़ का हुआ करोबार, 100 से अधिक देशों से पहुंचे श्रद्धालु

महाकुंभ से 'छप्पर फाड़' कमाई! 4 लाख करोड़ का हुआ करोबार, 100 से अधिक देशों से पहुंचे श्रद्धालु

बड़ी संख्या में जो श्रद्धालु महाकुंभ आये वो काशी, अयोध्या और चित्रकूट भी पहुंचे. इसीलिए इस ऐतिहासिक क्षेत्र में कुल कारोबार 4 लाख करोड़ से भी ज़्यादा का हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ प्रयागराज में महाकुंभ का भी समापन हो गया है. दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ में 65 करोड़ से ज्‍यादा श्रद्धालु पहुंचे, जबकि शुरुआती अनुमान 40 करोड़ श्रद्धालुओं का था. 45 दिनों तक चले इस महाकुंभ का बहुत बड़ा इकोनॉमी Economy Impact भी देखने को मिला है. महाकुंभ को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज की सड़क, फ्लाईओवर, अंडरपास के निर्माण एवं सुधार आदि बुनियादी ढांचे पर करीब 7500 करोड़ रुपए खर्च किए थे. जबकि इस महाकुंभ से 4 लाख करोड़ का कारोबार हुआ और तमाम सेक्‍टर्स को इसका फायदा मिला.

आस्था का महाकुंभ अर्थ का भी महाकुंभ

45 दिनों चले महाकुंभ के दौरान लगभग 100 से अधिक देशों से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे. इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज दुनिया उत्तर प्रदेश की जिस क्षमता को देख रही है, उसे महाकुंभ मेले से जोड़ा जा सकता है. अकेले महाकुंभ से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 3 करोड़ रुपए से अधिक की बढ़ोतरी में मदद मिलेगी. यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए महाकुंभ अकेले बड़ा वरदान साबित हुआ है. महाकुंभ के 45 दिनों के दौरान 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे और संगम में डुबकी लगायी. जितनी उम्मीद थी उससे दोगुना श्रद्धालुओं की संख्या थी.

4 लाख करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार

Confederation of All India Traders के महासचिव और दिल्ली की चांदनी चौक सीट से लोक सभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में जो श्रद्धालु महाकुंभ आये थे वो काशी, अयोध्या और चित्रकूट भी पहुंचे. इसीलिए इस ऐतिहासिक क्षेत्र में कुल कारोबार 4 लाख करोड़ से भी ज़्यादा का हुआ.

उन्होंने कहा कि हमारा आकलन है कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज, अयोध्या, काशी, चित्रकूट और मिर्जापुर में 4 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है. वहीं, सिर्फ प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान 3 लाख करोड़ से अधिक की अर्थव्यवस्था खड़ी हुई है. महाकुंभ के दौरान यूपी की सरकार को 25 हजार से 30 हजार करोड़ रुपए की राजस्व की कमाई हुई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

19 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

23 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 hour ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

1 hour ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

16 hours ago