✕

होम / बिजनेस / भारत में लॉन्च हुई पैनोरमिक सनरूफ से लैस सबसे सस्ती मिडसाइज एसयूवी MG Astor, जानें इसकी कीमत

भारत में लॉन्च हुई पैनोरमिक सनरूफ से लैस सबसे सस्ती मिडसाइज एसयूवी MG Astor, जानें इसकी कीमत

JSW MG Motor ने अपनी प्रीमियम एसयूवी ऐस्टर के 2025 मॉडल लॉन्च किए हैं. कंपनी ने अब इनमें एडवांस्ड टेक्नॉलजी और शानदार फीचर्स जोड़े गए हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor) ने अपनी पॉपुलर एसयूवी एस्टर (Aster) का 2025 एडिशन लॉन्च किया है, जिसमें कई नई और एडवांस्ड फीचर्स जोड़े गए हैं. अब एस्टर के Shine और Select वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ, 6 स्पीकर्स, 6 एयरबैग्स, और प्रीमियम आइवरी लैदरेट सीट्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जो इसे और भी आकर्षक बनाती हैं. खास बात यह है कि सबसे कम कीमत पर पैनोरमिक सनरूफ देने वाली यह मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट की इकलौती कार बन गई है. नए मॉडल में स्मार्ट कनेक्टिविटी और सुरक्षा फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं. तो आइए आपको इसके फीचर्स औक कीमत की जानकारी देते हैं. 

इतनी होगी कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमजी एस्टर (MG Astor 2025) की कीमतों की बात करें तो VTi-TECH 5MT से लैस स्प्रिंट वेरिएंट की कीमत 9,99,800 रुपये, शाइन वेरिएंट की कीमत 12,47,800 रुपये, सेलेक्ट वेरिएंट की कीमत 13,81,800 रुपये और शार्प प्रो वेरिएंट की कीमत 15,20,800 रुपये है. अपडेटेड एस्टर के VTi-TECH 8CVT से लैस सेलेक्ट वेरिएंट की कीमत 14,84,800 रुपये, सैवी प्रो (आइवरी) वेरिएंट की कीमत 16,48,800 रुपये और सैवी प्रो (सांगरिया रेड) की कीमत 17,55,800 रुपये है. ये सभी एक्स शोरूम कीमत हैं.

लेटेस्ट और प्रीमियम फीचर्स से लैस एसयूवी
अपडेटेड एमजी एस्टर 2025 मॉडल की इस एसयूवी में कई लेटेस्ट और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे अलग बनाते हैं. नई एस्टर में फ्रंट रो में वेंटिलेटेड सीट्स दिए गए हैं, जो कि लंबे सफर में ड्राइवर और पैसेंजर को बेहतरीन कंफर्ट सुनिश्चित करते हैं. इसके साथ ही वायरलेस चार्जर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम जैसी खूबियां हैं.

AI असिस्टेंट और लेवल-2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नॉलजी 

MG Astor 2025 को i-SMART 2.0 टेक्नॉलजी और 80 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया है. खास बात यह है कि इसमें जियो वॉयस रिकॉग्निशन सिस्टम दिया गया है, जिससे आप अपनी आवाज से ही मौसम, क्रिकेट अपडेट, कैलकुलेटर, घड़ी, राशिफल, डिक्शनरी, न्यूज और अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं. आपको बता दें, एमी एस्टर भारत की पहली एसयूवी है, जिसमें AI असिस्टेंट और लेवल-2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नॉलजी दी गई है. यह मिड-रेंज रडार और मल्टी-पर्पज कैमरा से लैस है, जिससे यह ADAS फीचर्स को सपोर्ट करता है.

 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

19 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

14 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

14 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

14 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

18 hours ago