✕

होम / बिजनेस / गोल्ड लोन कारोबार में L&T Finance की एंट्री, PMFL से 537 करोड़ में हुई डील

गोल्ड लोन कारोबार में L&T Finance की एंट्री, PMFL से 537 करोड़ में हुई डील

L&T FINANCE का शेयर NSE पर पिछले बंद से 1 प्रतिशत कम होकर 149 रुपये पर बंद हुआ. साल की शुरुआत से L&T फाइनेंस के शेयरों में 10 प्रतिशत की तेजी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में से एक एलएंडटी फाइनेंस ने पॉल मर्चेंट्स फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (PMFL) के गोल्ड लोन सेगमेंट का अधिग्रहण किया है, जिससे वह गोल्ड लोन बाजार में कदम रखेगी. ये डील वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही तक पूरा किए जाने की उम्मीद है. यह फ्रैंचाइजी कंपनी के सेक्योर्ड लोन प्रोडक्ट्स के पोर्टफोलियो में अतिरिक्त होगी. इस अधिग्रहण के तहत एलएंडटी फाइनेंस को 130 शाखाएं और लगभग 700 कर्मचारी मिलेंगे, जो कंपनी के लिए विकास और उच्च रिटर्न का रास्ता खोल सकते हैं.

इतने करोड़ में तय हुई डील 

एलएंडटी फाइनेंस ने 7 फरवरी को घोषणा की कि उसने पॉल मर्चेंट्स फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (PMFL) के गोल्ड लोन कारोबार को 537 करोड़ रुपये में अधिग्रहित कर लिया है. प्रस्तावित अधिग्रहण में 24/7 के लिए पूरी तरह से ऑपरेशनल नेटवर्क और सुरक्षा केंद्र शामिल है. यह सौदा पूरी तरह से नकद है और इसमें गोल्ड लोन से जुड़े 130 शाखाएं और 700 कर्मचारी शामिल हैं. प्रस्तावित अधिग्रहण के तहत, एलएंडटी फाइनेंस को PMFL के गोल्ड लोन नेटवर्क और सुरक्षा केंद्र का भी नियंत्रण मिलेगा, जो चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड जैसे विभिन्न राज्यों में स्थित हैं.

हजारों ग्राहकों को होगा लाभ

लएंडटी फाइनेंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ, सुदीप्त रॉय ने कहा कि यह अधिग्रहण कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे एलएंडटी फाइनेंस के पोर्टफोलियो में सुरक्षित, उच्च रिटर्न देने वाले उत्पाद का समावेश होगा. उनका कहना था कि इस नए कारोबार के माध्यम से कंपनी को लगभग 1,000 करोड़ रुपये की एसेट और 98,000 से अधिक सक्रिय ग्राहकों का लाभ मिलेगा.एलएंडटी फाइनेंस का गोल्ड लोन क्षेत्र में प्रवेश उसे भारत के विभिन्न हिस्सों में मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा, खासकर उन क्षेत्रों में जहां कम वित्तीय पैठ है. कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण से उसे एक और उच्च-यील्ड प्रोडक्ट मिलने की उम्मीद है, जो उसके मौजूदा पोर्टफोलियो को और विविध बनाएगा.

सोमवार को शेयर पर रहेगा फोकस

एलएंडटी फाइनेंस के शेयर 7 फरवरी को 149 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले बंद से 1 प्रतिशत कम था. हालांकि, साल की शुरुआत से एलएंडटी फाइनेंस के शेयरों में 10 प्रतिशत की तेजी देखी गई है, जो निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है. अब इस डील के बाद सोमवार को इसके शेयर पर निवेशकों का फोकस रहेगा. इस अधिग्रहण से एलएंडटी फाइनेंस के लिए आने वाले समय में और भी विकास की संभावनाएं खुल सकती हैं, और यह कंपनी की वित्तीय स्थिति को और मजबूत कर सकता है.

 
 
  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

16 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

9 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

12 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

12 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

16 hours ago