होम / बिजनेस / सरकार की सख्ती, मेडिकल इक्विपमेंट बेचने वालों को अब करना होगा ये काम

सरकार की सख्ती, मेडिकल इक्विपमेंट बेचने वालों को अब करना होगा ये काम

सरकार ने मेडिकल इक्विपमेंट बेचने वाले व्यापारियों और रिसेलरों को पंजीकरण कराने के लिए कहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केंद्र सरकार ने थर्मामीटर सहित किसी भी प्रकार के मेडिकल इक्विपमेंट बेचने वाले व्यापारियों और रिसेलरों को पंजीकरण कराने के लिए कहा है. यह कदम देश में चिकित्सा उपकरण उद्योग के विनियमन का दायरा बढ़ाने की कोशिश के तहत उठाया जा रहा है. 30 सितंबर की एक अधिसूचना में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जो भी व्यक्ति डायग्नोस्टिक मेडिकल डिवाइस सहित किसी भी प्रकार के चिकित्सा उपकरण बेचना, जमा करना, प्रदर्शन करना अथवा वितरित करना चाहता है, उसे पंजीकरण प्रमाण पत्र लेना ही होगा. इन नियमों को चिकित्सा उपकरण नियम 2022 कहा जाएगा.

क्यों महसूस हुई ज़रूरत?
केंद्र के द्वारा उठाए गए इस कदम के बारे में बताते हुए एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइसेज इंडस्ट्री के कोऑर्डिनेटर राजीव नाथ ने कहा कि चिकित्सा उपकरण नियम 2017 में निर्माताओं और आयात करने वालों के लिए नियम तथा जिम्मेदारियां बताई गई थीं, मगर रिसेलर, थोक विक्रेता, व्यापारी, इसके दायरे के बाहर थे. उन्होंने कहा कि पहले दवाओं के रूप में अधिसूचित चिकित्सा उपकरणों के रिसेलरो को थोक दवा लाइसेंस की जरूरत होती थी, मगर चश्मा, कंडोम, दस्ताने, डायपर्स, व्हीलचेयर, ऑक्सीमीटर, मास्क, जैसे तमाम चिकित्सा उपकरण फार्मेसी के अलावा कुछ दुकानों पर भी मिलते थे, यह देखकर मॉल, किराना स्टोर जैसे लाखों रिसेलरो के लिए अलग से नियम की ज़रूरत महसूस हुई. पहले इन्हें केवल सामान्य ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के लिए कहा गया था. परंतु बाद में सरकार ने मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिसूचना जारी की, जिसका मकसद चिकित्सा उपकरणों को विनियमित करने के लिए व्यापारियों द्वारा चिकित्सा उपकरणों की रीसेलिंग को भी कानूनी दायरे में लाना था.

इससे क्या होगा फायदा?
राज सिर्जिको के स्वामी मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा लिया गया यह निर्णय बहुत ही लाभदायक है. इससे ऐसे दुकानदार जो मेडिकल से संबंधित नकली सामान बेचते हैं, उन पर रोक लग सकेगी तथा आम जनता को इसका फायदा होगा. मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार को ये कदम पहले ही उठाना चाहिए था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago