✕

होम / बिजनेस / LIC को एक हफ्ते में दूसरी बार GST नोटिस, अब यहां से मिला ₹480 करोड़ का भरने का आदेश

LIC को एक हफ्ते में दूसरी बार GST नोटिस, अब यहां से मिला ₹480 करोड़ का भरने का आदेश

डिमांड नोटिस में कहा गया है कि मांग का वित्तीय प्रभाव जीएसटी (242.23 करोड़ रुपये), ब्याज (213.43 करोड़ रुपये) और जुर्माना (24.22 करोड़ रुपये) के बराबर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को महाराष्ट्र सरकार के GST विभाग की तरफ से ब्याज और जुर्माने सहित 480 करोड़ रुपये जमा कराने का आदेश दिया है. इससे पहले सोमवार को दिल्ली सरकार ने कंपनी को 57.27 करोड़ रुपये का GST नोटिस जारी किया था. इस तरह एक सप्ताह के भीतर ही कंपनी के खिलाफ 500 करोड़ से ज्यादा के GST डिमांड नोटिस जारी हो चुके हैं. 

महाराष्ट्र सरकार के नोटिस में क्या?

खबर के मुताबिक, यह मांग नोटिस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के गलत लाभ और कम रिवर्सल, देर से भुगतान पर ब्याज, कर देयता के कम भुगतान से संबंधित है. यह आदेश मुंबई के संयुक्त राज्य कर आयुक्त (अपील) के समक्ष अपील योग्य है. डिमांड नोटिस में कहा गया है कि मांग का वित्तीय प्रभाव जीएसटी (242.23 करोड़ रुपये), ब्याज (213.43 करोड़ रुपये) और जुर्माना (24.22 करोड़ रुपये) के बराबर है. इसके अलावा, कंपनी की वित्तीय स्थिति, परिचालन या दूसरी गतिविधियों पर इसका कोई भौतिक प्रभाव नहीं है.

यहां से भी मिला नोटिस

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को हाल ही में टैक्स अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2020-21 में मिले अतिरिक्त इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के लिए कंपनी को लगभग 57.2 करोड़ रुपये का नोटिस दिया है. एलआईसी ने कहा कि कंपनी को अतिरिक्त आईटीसी के संबंध में दिल्ली के सहायक आयुक्त से बीते सोमवार को नोटिस मिला. जानकारी के अनुसार, मांग का वित्तीय प्रभाव- जीएसटी (31,04,35,201 रुपये), ब्याज (23,13,21,002 रुपये) और जुर्माना (3,10,43,519 रुपये) की सीमा तक है. इसमें कहा गया है कि एलआईसी के वित्त, संचालन या अन्य गतिविधियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

LIC के तिमाही नतीजे

एलआईसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 11,056 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का मुनाफा 9,444 करोड़ रुपये रहा था. एलआईसी की आलोच्य तिमाही के दौरान शुद्ध प्रीमियम इनकम घटकर 1,06,891 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,17,017 करोड़ रुपये थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

19 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

23 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 hour ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

1 hour ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

17 hours ago