होम / बिजनेस / Stock Market: आज Budget तय करेगा बाजार की चाल, लेकिन इन शेयरों में हैं तेजी के संकेत

Stock Market: आज Budget तय करेगा बाजार की चाल, लेकिन इन शेयरों में हैं तेजी के संकेत

वित्त मंत्री आज बजट पेश करेंगी. बजट कैसा रहता है, इसी पर बाजार की चाल निर्धारित होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजट से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को शेयर बाजार (Stock Market) दौड़ता नजर आया. रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC बैंक में लिवाली से बाजार को मजबूती से आगे बढ़ने में मदद मिली. शुरुआती नुकसान से बाहर निकलते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को 612.21 अंक चढ़कर 71,752.11 पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान एक समय यह 711.49 अंक तक चढ़ गया था. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी 203.60 अंकों की उछाल के साथ 21,725.70 पर बंद हुआ. आज बाजार की चाल कैसी रहेगी, यह पेश होने वाले बजट पर निर्भर करेगा. हालांकि, कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

आज इन पर रखें नजर
सबसे पहले बात करते हैं MACD के संकेतों की. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Tata Motors, Kalpataru Power, Ramco Cements, Gujarat Pipavav, Grasim Industries और BLS International Services में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि आपके पास इन शेयरों पर दांव लगाकर मुनाफा कमाने का मौका है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. आज Alembic Pharma, Vardhman Textiles, Cipla, Carborundum Universal, MRF और Rashtriya Chemicals में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.

इनमें दिखी मजबूत खरीदारी
कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Tata Motors के साथ-साथ Bajaj Auto, Dr Reddy's Laboratories, Grasim Industries, Power Grid और Sun Pharma शामिल हैं. टाटा मोटर्स के शेयर कल तीन प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए थे. 884.80 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 कारोबारी सत्रों में 10.96% तक रिटर्न दे चुका है. बजाज ऑटो की बात करें, तो इसमें भी बुधवार को बढ़त देखने को मिली. कंपनी के शेयर 1.34% की छलांग के साथ 7,667.80 रुपए पर बंद हुए. Dr Reddy's के शेयरों में कल 4.78% की तेजी आई और यह 6,120 रुपए के लेवल पर पहुंच गया था.  
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

5 hours ago