✕

होम / बिजनेस / JSW का 40 हजार करोड़ का EV में निवेश पैदा करने वाला है इतने हजार नौकरियां….

JSW का 40 हजार करोड़ का EV में निवेश पैदा करने वाला है इतने हजार नौकरियां….

कंपनी ओडिशा के कटक में जहां ईवी और बैटरी उत्‍पादन यूनिट बनाने जा रही है वहीं दूसरी ओर पाराद्वीप में बैटरी के उपकरणों की यूनिट बनाने जा रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल में JSW Steel (Jindal South West) की एमजी हैक्‍टर के साथ होने वाली डील पूरी होने की संभावना है. लेकिन उससे पहले कंपनी ने ओडिशा सरकार के साथ ईवी मैन्‍युफैक्‍चरिंग और बैटरी निर्माण का प्‍लांट लगाने को लेकर समझौता किया है. इस समझौते के तहत कटक और पाराद्वीप में प्‍लांट लगाएगी. इस प्‍लांट के जरिए 11 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्‍मीद है. 

ईवी और बैटरी प्‍लांट की इतनी होगी क्षमता 
ओडिसा में लगने वाले इस प्‍लांट की क्षमता 50 गीगावॉट होगी. ये एक लीथियम रिफाइनरी होगी, जिसमें हर साल ईवी और बैटरी का निर्माण किया जाएगा. कंपनी इस पर 25 हजार करोड़ का निवेश करेगी. कंपनी यहां ईवी से जुड़े उपकरणों को भी बनाएगी. कंपनी इसकी फैक्‍ट्री पाराद्वीप में लगाएगी. इस निवेश से जहां कंपनी ईवी सेक्‍टर में अपनी पकड़ को और मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है वहीं दूसरी ओर ओडिशा के इंडस्ट्रियल सेक्‍टर को भी इससे और मजबूती मिलने की उम्‍मीद है. जेएसडब्‍ल्‍यू समूह की ओर से एक रिलीज में ये बताया गया है. 

इतने हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
कंपनी के इन दोनों उद्यमों से 11 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्‍मीद है. इनमें जहां 4000 लोगों को कटक में रोजगार मिलेगा जबकि 7000 लोगों को पाराद्वीप में रोजगार मिलने की उम्‍मीद है. कंपनी ने इसे लेकर कहा है कि इससे जहां ऑटो सेक्‍टर में बनने वाले उपकरणों से बाजार में तेजी आएगी वहीं दूसरी ओर एमएसएमई सेक्‍टर को भी ताकत मिलेगी. 

ओडिशा सीएम ने कही ये बात 
इस एमओयू के साइन होने के बाद ओडिशा सीएम ने कहा कि नए जमाने के उद्योगों द्वारा पेश होने वाले अवसरों का लाभ उठा रहे हैं. इससे ओडिशा के लोगों के लिए हाई स्किल स्‍तर के रोजगार के अवसर पैदा होंगे. ओडिशा सरकार इससे पहले भी कई इंडस्‍ट्री प्रमुखों के साथ हाथ मिलाकर अपने राज्‍य में उद्योग लाने में कामयाब रही है. 

ये भी पढ़ें: अब आरबीआई की Paytm पर हुई कार्रवाई को लेकर अश्‍नीर ग्रोवर ने कह दी बड़ी बात....
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

3 hours ago

भारत में 5 साल में 50 स्टोर खोलेगा Carrefour, दिल्ली-मुंबई पर भी नजर

कंपनी ने एनसीआर से विस्तार की शुरुआत की है और दिल्ली-मुंबई समेत टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी संभावनाएं तलाश रही है. विस्तार के लिए नए स्टोर खोलने के साथ अधिग्रहण के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है.

3 hours ago

हरीश भट ने ट्रेंट के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा, 2014 से थे बोर्ड में शामिल

ट्रेंट ने 18 अक्टूबर को शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के जरिए भट के इस्तीफे की सूचना दी.

5 hours ago

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

6 hours ago

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

6 hours ago

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

3 hours ago

मोटोरोला में अभिषेक चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी, एशिया प्रशांत क्षेत्र में संभालेंगे मोटोथिंग्स और सर्विस मोनेटाइजेशन

लेनोवो की कंपनी मोटोरोला मोबिलिटी में अभिषेक चंद्रा को एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए मोटोथिंग्स, सर्विस मोनेटाइजेशन और नए कारोबारी अवसरों के निदेशक की जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने लिंक्डइन पर नई भूमिका की जानकारी साझा की.

4 hours ago

अपने भीतर के बच्चे को खोए बिना बड़े होना

लेखक विक्रम चन्दीरमानी के अनुसार, बच्चों में जिज्ञासा, कल्पनाशीलता, मुश्किलों से उबरने की क्षमता और खुशी का असाधारण गुण होता है. वयस्क होने के सफर में कहीं न कहीं हम अक्सर इनमें से कुछ खूबियां खो देते हैं. शायद अब समय आ गया है कि हम उन्हें फिर से खोजें.

4 hours ago

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

7 hours ago