होम / बिजनेस / बस 4 साल... और Bharat बन जाएगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था!

बस 4 साल... और Bharat बन जाएगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था!

विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का कहना है कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय अर्थव्यवथा (Indian Economy) की मजबूती ने पूरी दुनिया को आकर्षित किया है. विश्व की तमाम रेटिंग एजेंसियां भारत के सुनहरे भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं और लगातार सकारात्मक खबरें सुना रही हैं. अब ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने भी हमारी इकॉनमी को लेकर सकारात्मक रुख दर्शाया है. जेफरीज का कहना है कि भारत साल 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में जीडीपी की लगातार अच्छी ग्रोथ, जियोपॉलिटिक्स में भारत की मजबूत स्थिति, शेयर बाजार के बढ़ते MCap, रिफॉर्म्स और मजबूत कॉर्पोरेट कल्चर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

नजरअंदाज करना असंभव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रोकरेज को उम्मीद है कि भारत की GDP अगले चार वर्षों में 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. इसी के साथ देश की इकॉनमी जापान और जर्मनी से ज्यादा मजबूत हो जाएगी. जेफरीज ने आगे कहा कि 2030 तक भारत करीब 10 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बन जाएगा. ऐसे में बड़े वैश्विक निवेशकों के लिए उसे नजरअंदाज करना असंभव होगा. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि भारत एक दशक पहले नौवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश था और अब 3.4 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राष्ट्र बन गया है.

मिलता रहेगा अच्छा रिटर्न
जेफरीज का मानना है कि सरकार द्वारा किए गए कई बड़े सुधारों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकड़ी है. अगले 5 सालों में भारत की GDP में न केवल 6% की दर से वृद्धि होने अनुमान है, बल्कि Bharat लीडर की भूमिका में भी होगा. ब्रोकरेज ने भारतीय शेयर बाजार से भविष्य में भी अच्छा रिटर्न मिलने का अनुमान जताया है. हमारा स्टॉक मार्केट दुनिया में पांचवें नबर पर है. इसका मार्केट कैप 4.5 ट्रिलियन डॉलर है. रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि भारत 2030 तक 10 ट्रिलियन मार्केट कैप वाला बाजार बन सकता है.

कौन है किस नंबर पर?  
अमेरिका दुनिया में सबसे मजबूत GDP वाला देश है. इसके बाद दूसरा नंबर चीन का है. जापान की अर्थव्यवस्था का आकार करीब 4,410 अरब डॉलर है और यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. जर्मनी चौथे, भारत पांचवें, यूके छठे, फ्रांस सातवें, इटली आठवें, कनाडा नौवें नंबर पर हैं. जबकि ब्राजील दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिसकाआकार 2,080 अरब डॉलर है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

10 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

10 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

7 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

8 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago