✕

होम / बिजनेस / ऑर्गेनिक फूड सेगमेंट में बढ़ेगा ITC का दबदबा, 472.5 करोड़ में खरीदा ‘24 Mantra Organic’

ऑर्गेनिक फूड सेगमेंट में बढ़ेगा ITC का दबदबा, 472.5 करोड़ में खरीदा ‘24 Mantra Organic’

ITC '24 Mantra Organic' जैसे ब्रांड के साथ न केवल उत्पाद पोर्टफोलियो को विविध बनाएगा, बल्कि किसानों और उपभोक्ताओं के बीच भरोसे की एक नई चेन भी खड़ी करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की दिग्गज FMCG कंपनी ITC लिमिटेड ने हेल्दी और नेचुरल फूड की बढ़ती मांग को देखते हुए एक बड़ा अधिग्रहण किया है. कंपनी ने ऑर्गेनिक फूड ब्रांड ‘24 Mantra Organic’ को 472.5 करोड़ रुपये में खरीदने का ऐलान किया है. इस डील के जरिए ITC भारत के तेजी से बढ़ते ऑर्गेनिक पैक्ड फूड सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने जा रही है. आइए जानते हैं कंपनी की पूरी प्लानिंग क्या है? 

सीधे 400 करोड़ का भुगतान  
ITC और Sresta Natural Bioproducts Pvt. Ltd. (SNBPL) के बीच हुई इस डील के तहत, डील फाइनल होते ही ITC 400 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी. बाकी 72.5 करोड़ रुपये का भुगतान अगले दो वर्षों में कंपनी के प्रदर्शन और कुछ पूर्व निर्धारित शर्तों के आधार पर किया जाएगा. यह सौदा कैश-फ्री और कर्ज-मुक्त (Debt-free) होगा.  

क्यों खास है ‘24 Mantra Organic’?  
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘24 Mantra Organic’ देश के सबसे भरोसेमंद और व्यापक ऑर्गेनिक ब्रांड्स में से एक है. यह ‘Farm to Fork’ मॉडल पर काम करता है, जिससे सप्लाई चेन पूरी तरह ट्रेस की जा सकती है. इसके पोर्टफोलियो में 100+ ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स (दालें, चावल, आटा, मसाले, तेल, ऑर्गेनिक ड्रिंक्स आदि) शामिल हैं.  27,500 से अधिक ऑर्गेनिक किसान, जो 1.4 लाख एकड़ जमीन पर खेती कर रहे हैं. इसका नेटवर्क 10 राज्यों में फैला है और एक्सपोर्ट सेगमेंट में भी मजबूत मौजूदगी है.  

दोनों कंपनियों की क्या है प्रतिक्रिया?  
ITC के Whole-time Director हेमंत मलिक ने कहा,  “हम 24 Mantra Organic को अपने हेल्दी फूड पोर्टफोलियो में शामिल कर बेहद उत्साहित हैं. इसका मजबूत बैकएंड और किसान नेटवर्क इसे एक भरोसेमंद ब्रांड बनाता है.”  SNBPL के फाउंडर और एमडी राजशेखर रेड्डी सीलम ने कहा, “21 सालों की मेहनत से हमने यह ब्रांड और किसानों का नेटवर्क खड़ा किया है. हमें भरोसा है कि ITC अब इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.”  

FMCG रणनीति और किसान नेटवर्क को मिलेगा फायदा  
इस अधिग्रहण के जरिए ITC न केवल अपने FMCG डिवीजन को और मजबूत कर रहा है, बल्कि किसानों को भी बाजार से सीधे जुड़ने का प्लेटफॉर्म दे रहा है. भारत में हेल्दी और ऑर्गेनिक फूड की मांग तेजी से बढ़ रही है, और 24 Mantra जैसे ब्रांड के साथ ITC इस ट्रेंड का भरपूर लाभ उठा सकता है.  

ITC के शेयर का प्रदर्शन 
इस खबर के बाद बाजार में ITC के शेयरों में हल्की हलचल देखी गई, गुरुवार (17 अप्रैल) को शेयर 0.60% की बढ़त के साथ 427.00 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 1 महीने में शेयर में 4.71% की तेजी आई है. हालांकि बीते 6 महीनों में 12.66% की गिरावट भी देखी गई है. 2025 में अब तक शेयर 11.77% गिरा है. फिलहाल ITC का मार्केट कैप 5.35 लाख करोड़ रुपये है.  


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

1 day ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

1 day ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

1 day ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

1 day ago

बैंकिंग से कमाई तक: महिला CSPs कैसे बना रही हैं अपनी आर्थिक पहचान

विश्व बैंक के ग्लोबल फिनडेक्स 2025 के मुताबिक, 2024 में भारत में 89.2 फीसदी महिलाओं और 88.8 फीसदी पुरुषों के पास किसी वित्तीय संस्थान या मोबाइल मनी सेवा में खाता था. यानी खाता स्वामित्व के मामले में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर लगभग खत्म हो चुका है.

1 day ago


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

7 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

4 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

5 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

7 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

8 hours ago