होम / बिजनेस / क्या आज शेयर बाजार में भी नहीं होगा कामकाज? ये है जवाब

क्या आज शेयर बाजार में भी नहीं होगा कामकाज? ये है जवाब

गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे और करेंसी एवं डेरिवेटिव बाजार में भी कारोबार नहीं होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गणेश चतुर्थी के मौके पर आज (31 अगस्त) कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि क्या शेयर बाजार में भी कारोबार नहीं होगा? तो आपको बता दें कि आज घरेलू शेयर बाजार बंद रहेंगे. करेंसी और डेरिवेटिव बाजार में भी कारोबार नहीं होगा. वहीं, कमोडिटी मार्केट में भी सुबह के सत्र में कारोबार नहीं होगा, लेकिन शाम को बाजार खुलेगा. 

बाजार के लिए मंगल रहा शुभ
शेयर बाजार के लिए मंगलवार शुभ रहा. BSE का सेंसेक्स 1,564 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ, जो पिछले तीन महीने में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त थी. खासतौर पर बैंकिंग, आईटी और पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में जोरदार लिवाली से बाजार में तेजी देखी गई. सेंसेक्स 1,564.45 अंकों की उछाल के साथ 59,537.07 अंक पर बंद हुआ. 

और आ सकती है तेजी
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 446.40 अंक ऊपर चढ़कर 17,759.30 अंक पर बंद हुआ. स्टॉक मार्केट में 20 मई के बाद किसी एक दिन में यह सबसे बड़ी उछाल है. इससे पहले सोमवार को बाजार में 1.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है, क्योंकि विदेशी निवेशकों ने फिर से बाजार में दिलचस्पी दिखाना शुरू कर दिया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओडिशा में ₹3,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) की बैठक में मंजूरी दी गई.

37 minutes ago

इंजीनियरिंग सेक्टर में बड़ी डील, Unimech ने Hobel Bellows के अधिग्रहण का किया ऐलान

यह अधिग्रहण Unimech की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें कंपनी क्षमता-आधारित ग्रोथ, संतुलित पूंजी निवेश और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर जोर दे रही है.

1 hour ago

IDBI Bank विनिवेश पर सरकार अडिग, वित्त मंत्री के बयान से शेयरों में जोरदार उछाल

वित्त मंत्री के बयान के तुरंत बाद IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया.

1 hour ago

Infosys Q4FY26: मुनाफे में 21% की छलांग, निवेशकों के लिए ₹25 डिविडेंड का ऐलान

इंफोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹7,033 करोड़ की तुलना में बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया.

4 hours ago

वैश्विक बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट: रिपोर्ट

मार्च में कच्चे तेल की कीमतों में 53.51% की तेज बढ़ोतरी हुई, जिसने वैश्विक महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी. साथ ही, अमेरिकी डॉलर रुपये के मुकाबले 4.26% मजबूत हुआ, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

ओडिशा में ₹3,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) की बैठक में मंजूरी दी गई.

37 minutes ago

AAP में बड़ी राजनीतिक हलचल, राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में होंगे शामिल

राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी भाजपा में शामिल होने की बात कही है.

20 minutes ago

इंजीनियरिंग सेक्टर में बड़ी डील, Unimech ने Hobel Bellows के अधिग्रहण का किया ऐलान

यह अधिग्रहण Unimech की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें कंपनी क्षमता-आधारित ग्रोथ, संतुलित पूंजी निवेश और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर जोर दे रही है.

1 hour ago

IDBI Bank विनिवेश पर सरकार अडिग, वित्त मंत्री के बयान से शेयरों में जोरदार उछाल

वित्त मंत्री के बयान के तुरंत बाद IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया.

1 hour ago

चुनाव ड्यूटी पर तैनात अफसर ही मताधिकार से वंचित, 65 अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील एम.आर. शमशाद ने अदालत में दलील देते हुए इसे पूरी तरह मनमाना और अनुचित बताया है.

3 hours ago