✕

होम / बिजनेस / IRCTC का दिसंबर तिमाही में 341 करोड़ रुपये का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

IRCTC का दिसंबर तिमाही में 341 करोड़ रुपये का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के अच्छे वित्तीय परिणामों के बाद IRCTC के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 341 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है. एक साल पहले, दिसंबर तिमाही में IRCTC का मुनाफा 200 करोड़ रुपये था. कंपनी के कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में तिमाही आधार पर भी 11 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, जो कि जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में 308 करोड़ रुपये था.

निवेशकों को मिलेगा इतना डिविडेंड

तिमाही नजीते की घोषणा के साथ ही IRCTC ने वित्त वर्ष 2025 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है. कंपनी ने हर शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है, और इसकी रिकॉर्ड डेट 20 फरवरी 2025 तय की गई है. 

IRCTC के वित्तीय परिणाम

कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में 1225 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 10 प्रतिशत ज्यादा है. एक साल पहले, कंपनी का रेवेन्यू 1115 करोड़ रुपये था. तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो कि 1064 करोड़ रुपये रहा है. हालांकि, कंपनी के कुल खर्चों में भी बढ़ोतरी हुई है. दिसंबर तिमाही में खर्च 11 प्रतिशत बढ़कर 825 करोड़ रुपये हो गए. इसके बावजूद, IRCTC का EBITDA 5.7 प्रतिशत बढ़कर 417 करोड़ रुपये रहा है.

IRCTC के शेयरों में उछाल

हालांकि कंपनी के वित्तीय परिणाम अच्छे रहे हैं, IRCTC के शेयरों में भारी गिरावट आई है. बुधवार को खबर लिखे जाने तक IRCTC के शेयर 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 759.05 रुपये पर कारोबार करता दिखा. पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 141 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है. कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1148.30 रुपये था, जबकि सबसे निचला स्तर 736.25 रुपये रहा है. पिछले एक साल में IRCTC के शेयरों में 16 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है, लेकिन फिर भी लंबे समय में इसके प्रदर्शन में भारी उछाल देखा गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

2 days ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

9 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

6 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

9 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

9 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

13 hours ago