होम / बिजनेस / आज ट्रेंड में रह सकते हैं ये शेयर, मुनाफा कमाने के लिए लगाएं दांव

आज ट्रेंड में रह सकते हैं ये शेयर, मुनाफा कमाने के लिए लगाएं दांव

वैश्विक और घरेलू स्तर पर मिल रहे मजबूत संकेतों के चलते शेयर बाजार पिछले दो कारोबारी सत्रों से हरे निशान पर बंद हो रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इस सप्ताह का पहला दिन यानी सोमवार शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए शुभ रहा. इस दौरान, BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी दोनों उछाल के साथ कारोबार करते रहे. सेंसेक्स 240.36 अंक (0.38%) चढ़कर 62,787.47 और निफ्टी 59.75 अंक (0.32%) की मजबूती के साथ 18,593.85 पॉइंट्स पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब सेंसेक्स 369.09 अंकों तक उछल गया, लेकिन बाद में इसमें कुछ गिरावट आई. आज भी बाजार में तेजी बने रहने की उम्मीद है. 

ये है तेजी की वजह
भारतीय बाजार में यह तेजी सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच ऑटो सेक्टर के शेयरों में मजबूती के चलते आई. दरअसल, अमेरिकी केन्द्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इस बार नीतिगत ब्याज दरों में इजाफे की उम्मीद कम है. इसके अलावा, यह भी माना जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI भी ब्याज दरों में राहत दे सकता है. इस वजह से बाजार पॉजिटिव मोड में है. वहीं, ऑटो सेक्टर की कंपनियों के बिक्री रिकॉर्ड में आई मजबूती भी बाजार को सहारा दे रही है. यही वजह है कि शुक्रवार के बाद सोमवार को भी मार्केट हरे निशान पर बंद हुआ.

ये है MACD का रुझान
अब जानते हैं कि आज कौन से शेयर ट्रेंड में बने रह सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने BHEL, Lloyds Steel, Vakrangee और Tata Motors में तेजी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में आज उछाल आ सकता है. वहीं, इसके उलट MACD ने HDFC Life, IOC, ITC, Jain Irrigation और LT Foods के शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है, जिसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट की शुरुआत हो सकती है.

इन पर भी रखें नजर
चलिए अब इन शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Prestige Estate, NLC India और Eclerx Services Ltd का नाम शामिल है. इस कंपनी का शेयर कल 6.33% के उछाल के साथ 1,714.95 रुपए पर ट्रेड कर रहा था और यह अपने 52 वीक के हाई लेवल 1,720 रुपए के बेहद करीब पहुंच गया है. Prestige Estates Projects Limited के शेयरों में भी सोमवार को 5.78% की तेजी आई. 518.50 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर को छूने के करीब है. वहीं, NCL India भी कल 6.05% की तेजी के साथ 98.15 रुपए पर बंद हुआ.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

1 hour ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

1 hour ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

2 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

11 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

16 hours ago

बड़ी खबरें