✕

होम / बिजनेस / Interarch को मिला भारत का सबसे बड़ा PEB ऑर्डर, 300 करोड़ रुपये से अधिक का सौदा

Interarch को मिला भारत का सबसे बड़ा PEB ऑर्डर, 300 करोड़ रुपये से अधिक का सौदा

यह प्रोजेक्ट न सिर्फ Interarch के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, बल्कि भारत के औद्योगिक विकास और निर्माण क्षेत्र की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ठोस कदम भी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (PEB) उद्योग के अग्रणी Interarch Building Solutions Limited ने देश का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल PEB ऑर्डर हासिल किया है, जिसकी कुल वैल्यू 300 करोड़ रुपये से अधिक है. यह ऑर्डर गुजरात में स्थापित होने वाली भारत की सबसे अत्याधुनिक टायर निर्माण इकाई के लिए मिला है.

अत्याधुनिक और विशाल होगा टायर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट 

यह अत्याधुनिक टायर फैक्ट्री अपने आकार और तकनीकी विशेषताओं के कारण देश की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में से एक होगी. इस परियोजना के तहत Interarch को पूरे PEB स्ट्रक्चर की डिजाइन, निर्माण और ऑन-साइट इंस्टॉलेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह प्लांट लगभग 3 लाख वर्ग मीटर (3 मिलियन स्क्वेयर फीट) क्षेत्रफल में फैला होगा और यह पूरा स्ट्रक्चर एक ही छत के नीचे बनेगा. परियोजना को वित्त वर्ष 2025-26 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है. यह संयंत्र न केवल ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बेहतर बनाएगा, बल्कि आधुनिकतम सस्टेनेबिलिटी मानकों पर भी खरा उतरेगा.

Interarch के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

Interarch के प्रबंध निदेशक अरविंद नंदा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा “हम भारत के PEB उद्योग में सार्वजनिक क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर हासिल कर गर्व महसूस कर रहे हैं. यह न सिर्फ Interarch की इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और निष्पादन क्षमता में विश्वास को दर्शाता है, बल्कि हमारे 40 साल के सफर की मजबूत पुष्टि भी करता है. इस परियोजना में डिजाइन से लेकर इंस्टॉलेशन तक, संपूर्ण स्टील इन्फ्रास्ट्रक्चर की जिम्मेदारी हमारी होगी.” उन्होंने आगे कहा “हम हमेशा स्टील कंस्ट्रक्शन में नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं. यह प्रोजेक्ट Interarch की PEB सेगमेंट में लीडरशिप को और मजबूत करता है और भारत की मैन्युफैक्चरिंग व इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ को सपोर्ट करने की दिशा में एक और कदम है.”

स्टील कंस्ट्रक्शन में नवाचार और आत्मनिर्भरता की मिसाल

यह ऑर्डर Interarch की उस नीति को दर्शाता है जिसके तहत वह तेज, टिकाऊ और कुशल स्टील बिल्डिंग सॉल्यूशन्स प्रदान करता है, जो देश की बदलती औद्योगिक जरूरतों को पूरा करता है. इस मील के पत्थर के साथ Interarch ने एक बार फिर साबित किया है कि भारत अब जटिल और बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को देश में ही सफलतापूर्वक डिजाइन और निर्मित करने की क्षमता रखता है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

1 day ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

1 day ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

1 day ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

1 day ago

बैंकिंग से कमाई तक: महिला CSPs कैसे बना रही हैं अपनी आर्थिक पहचान

विश्व बैंक के ग्लोबल फिनडेक्स 2025 के मुताबिक, 2024 में भारत में 89.2 फीसदी महिलाओं और 88.8 फीसदी पुरुषों के पास किसी वित्तीय संस्थान या मोबाइल मनी सेवा में खाता था. यानी खाता स्वामित्व के मामले में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर लगभग खत्म हो चुका है.

1 day ago


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

5 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

2 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

2 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

4 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

6 hours ago