होम / बिजनेस / इस विमानन कंपनी के पायलटों के लिए खुशखबरी, पुरानी सैलरी को बहाल करने का किया ऐलान

इस विमानन कंपनी के पायलटों के लिए खुशखबरी, पुरानी सैलरी को बहाल करने का किया ऐलान

कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती कर दी थी और ये कहा था कि हालात में सुधार होने पर सैलरी फिर से उसी लेवल पर कर दी जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के समय में ज्यादातर सेक्टर्स पर असर पड़ा था. इस दौरान सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन की वजह से बहुत सारे लोगों की जीविका पर असर देखने को मिला था. कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती कर दी थी और ये कहा था कि हालात में सुधार होने पर सैलरी फिर से उसी लेवल पर कर दी जाएगी. विमानन कंपनियों ने भी अपने पायलटों सहित सभी स्टाफ की सैलरी में कटौती की थी. हालांकि अब इकोनॉमी के फिर से रफ्तार पकड़ने पर सभी कंपनियां धीरे-धीरे पुरानी सैलरी को फिर से बहाल कर रही हैं. देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) ने पायलटों के वेतन पर बड़ा फैसला लिया है.

कोविड के पहले के स्तरों पर बहाल हो सकती है सैलरी

इंडिगो ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा है कि वो पायलटों को नवंबर महीने से पूरी सैलरी देगा. हालांकि सैलरी की बहाली चरणबद्ध तरीके से होगी. कंपनी 1 सितंबर से 6 फीसदी वेतन बहाली करेगी और शेष 6 फीसदी की बहाली 1 नवंबर 2022 से होगी. कंपनी ने कोविड के दौरान पायलटों की सैलरी में से 28 फीसदी की कटौती की थी, जिसमें से 18 फीसदी सैलरी पहले ही बहाल हो चुकी है. उड़ान संचालन के प्रमुख आशीम मित्रा एक ईमेल में पायलटों को लिखा कि, 'हमारा उद्देश्य वेतन और पारिश्रमिक की लगातार समीक्षा करना और उन्हें कोविड-19 के पहले के स्तरों पर बहाल करना है. मुझे 1 सितंबर 2022 से प्रभावी 6 फीसदी वेतन की बहाली की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है और शेष 6 फीसदी को 1 नवंबर 2022 को बहाल कर दिया जाएगा.'

सीईओ ने कही ये बात

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रोनोजॉय दत्ता के एक आंतरिक मेल के जरिए जानकारी दी है कि, 'अच्छी खबर यह है कि संकट अब समाप्त होता दिख रहा है. कंपनी का राजस्व प्रदर्शन मजबूत है. हम जल्द ही लाभदायक विकास के रास्ते पर वापस आ सकते हैं।' आगे उन्होंने कहा कि, 'फिलहाल हर डिपार्टमेंट की अपनी- अपनी चुनौतियां हैं इसलिए मैं सभी कर्मचारियों से डिपार्टमेंट  के नेतृत्व के साथ जुड़े रहने का आग्रह करता हूं.' रोनोजॉय दत्ता ने विश्वास दिलाया कि वे हर एक मुद्दे को सिलझाने के लिए काम कर रहे हैं. इससे यह सुनिश्चित हो पाएगा कि कंपनी बेहतर बनने के लिए अपनी यात्रा जारी रखेगी.

VIDEO: जुलाई में जमकर बिकीं कारें, जानें किस कंपनी को मिला सबसे ज्यादा प्यार?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

12 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

13 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

14 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

14 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

14 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

8 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

12 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

8 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

14 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

14 hours ago