होम / बिजनेस / भारत के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट जारी, अडानी की संपत्ति में डेली जुड़े 1600 करोड़ रुपये

भारत के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट जारी, अडानी की संपत्ति में डेली जुड़े 1600 करोड़ रुपये

रिपोर्ट के अनुसार, अडानी की संपत्ति में पिछले साल से प्रतिदिन 1,600 करोड़ रुपये जुड़ रहे थे, जिसके कारण वे इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चेन्नई: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के अनुसार, 60 वर्षीय उद्योगपति गौतम अडानी 10,94,400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत की अमीरों की सूची में टॉप पर हैं. आपको बता दें कि हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में अडानी पहली बार टॉप पर आए हैं. इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी इस स्पॉट पर कायम थे. मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 7,94,700 करोड़ रुपये आंकी गई है.

डेली 1600 करोड़ रुपये का इजाफा
रिपोर्ट के अनुसार, अडानी की संपत्ति में पिछले साल से प्रतिदिन 1,600 करोड़ रुपये जुड़ रहे थे, जिसके कारण वे इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे हैं. पिछले साल की लिस्ट के अनुसार अडानी के मुकाबले अंबानी की संपत्ति 2 लाख करोड़ रुपये ज्यादा थी, लेकिन वर्तमान लिस्ट में अडानी की संपत्ति अंबानी के मुकाबले 3 लाख करोड़ रुपये ज्यादा हो गई है.

संपत्ति में एक साल में 116 फीसदी की उछाल
अडानी की संपत्ति में पिछले एक साल में काफी तेजी देखी गई है. पिछले एक साल में उनकी संपत्ति में 116 फीसदी की उछाल आई है और उन्होंने कुल मिलाकर 5,88,500 करोड़ रुपये जोड़े हैं. गौरतलब है कि अदानी ग्रुप की सात सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्य पिछले कुछ वर्षो में काफी बढ़ गया है.

10 साल पहले मुकेश अंबानी से काफी पीछे थे
हुरुन इंडिया ने रिपोर्ट जारी करने के बाद कहा, "2012 में अदानी की दौलत अंबानी की दौलत का मुश्किल से छठा हिस्सा थी और कोई सोच भी नहीं सकता था कि वे 10 साल में अंबानी को पछाड़कर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन जाएंगे."

हुरुन इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार भारत के टॉप 10 अमीर
आइए, अब जानते हैं कि हुरुन इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार भारत के टॉप 10 अमीर कौन-कौन से हैं और उनकी कुल संपत्ति कितनी है....

1. गौतम अडानी : 10,94,400 करोड़ रुपया
2. मुकेश अंबानी : 7,94,700 करोड़ रुपया
3. साइरस एस. पूनावाला : 2,05,400 करोड़ रुपया
4. शिव नादर : 1,85,800 करोड़ रुपया
5. राधाकिशन दमानी : 1,75,100 करोड़ रुपया
6. विनोद शांतिलाल अडानी : 1,69,000 करोड़ रुपया
7. एसपी हिंदुजा : 1,65,000 करोड़ रुपया
8. एलएन मित्तल : 1,51,800 करोड़ रुपया
9. दिलीप सांघवी : 1,33,500 करोड़ रुपया
10. उदय कोटक : 1,19,400 करोड़ रुपया

VIDEO : भारत के इन 8 शहरों में 57 'Ghost Mall', क्या आप गए हैं इनमें कभी?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

8 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

8 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

8 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

11 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

12 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

8 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

8 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

8 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.