✕

होम / बिजनेस / भारत की GDP ग्रोथ रेट 2025-26 में 6.5% रहने का अनुमान, मानसून भी रह सकता है नॉर्मल

भारत की GDP ग्रोथ रेट 2025-26 में 6.5% रहने का अनुमान, मानसून भी रह सकता है नॉर्मल

क्रिसिल की रिपोर्ट में कहा गया कि निजी खपत में सुधार होने की उम्मीद है. हालांकि, निवेश बढ़ोतरी निजी पूंजीगत व्यय पर निर्भर करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2025 से 2031 तक 6.7% की औसत दर से बढ़ने का अनुमान है. यह अनुमान क्रिसिल का है. क्रिसिल के मुताबिक वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) में 6.5% जीडीपी ग्रोथ का अनुमान है. सामान्य मानसून, कम खाद्य मुद्रास्फीति और आसान मौद्रिक नीति जैसे कई फैक्टर हैं, जिस वजह से ग्रोथ को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.

वैश्विक चुनौतियां बरकरार रहने की आशंका

क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री धर्मकीर्ति जोशी ने कहा- मुझे नहीं लगता कि वैश्विक चुनौतियां खत्म हो गई हैं. अभी अस्थायी राहत मिलती दिख रही है लेकिन हमें चीजों के ठीक होने का इंतजार करना चाहिए. कुछ क्षेत्र अमेरिकी व्यापार नीतियों में संभावित बदलावों के प्रति अधिक संवेदनशील हैं. हाई टैरिफ या व्यापार प्रतिबंधों के कारण टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट्स, रत्न और आभूषणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, अमेरिका में स्वास्थ्य देखभाल उत्पादों की मजबूत मांग को देखते हुए फार्मा उद्योग पर असर पड़ने की संभावना कम है. क्रिसिल इंटेलिजेंस के वरिष्ठ निदेशक मिरेन लोढ़ा ने कहा- फार्मा के मामले में अमेरिका में स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान केंद्रित करने की संभावना कम है.

कैसे रहे दिसंबर तिमाही के आंकड़े

मुश्किल वैश्विक हालात में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 6.2 प्रतिशत रही. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश का जीडीपी 6.2 प्रतिशत बढ़ा जबकि जुलाई-सितंबर 2024 में वृद्धि दर 5.6 प्रतिशत रही थी. इस तरह जीडीपी वृद्धि सात तिमाहियों के निचले स्तर से उबरने में सफल रही. हालांकि बीती तिमाही का वृद्धि आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुमान से कम है. आरबीआई ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के लिए 6.8 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया था.

इसके साथ ही समूचे वित्त वर्ष के लिए वृद्धि अनुमान को सरकार ने अब मामूली रूप से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है जबकि पिछला अनुमान 6.4 प्रतिशत का था. हालांकि वित्त वर्ष 2023-24 के संशोधित वृद्धि अनुमान 9.2 प्रतिशत से यह काफी कम है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

13 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

17 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

19 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

19 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

16 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

10 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

12 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

13 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

13 hours ago