होम / ऐसा भी होता है / क्रिप्टो के फेर में फंसकर 1000 करोड़ रुपए गंवा बैठे भारतीय

क्रिप्टो के फेर में फंसकर 1000 करोड़ रुपए गंवा बैठे भारतीय

साइबर-सुरक्षा कंपनी CloudSEK की रिपोर्ट में बताया गया है कि क्रिप्टो से जुड़े घोटालों की संख्या बढ़ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

क्रिप्टो बाज़ार में भले ही अभी नरमी का रुख हो, लेकिन बीते कुछ समय से क्रिप्टो करेंसी सबकी नज़रों में छाई हुई है. भारतीयों ने भी बड़े पैमाने पर इसमें निवेश किया हुआ है. निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाला वक्त इसी करेंसी का है. फिलहाल तो इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन नकली क्रिप्टो एक्सचेंजों के जाल में फंसकर भारतीय निवेशक 128 मिलियन डॉलर (लगभग एक हजार करोड़ रुपये) से गंवा बैठे हैं. 

नकली डोमेन का खेल
साइबर-सुरक्षा कंपनी CloudSEK की रिपोर्ट में बताया गया है कि क्रिप्टो से जुड़े घोटालों की संख्या बढ़ रही है. जालसाज नकली डोमेन के जरिए बिल्कुल असली जैसी वेबसाइट बनाते हैं और फिर लोगों को क्रिप्टो ट्रेडिंग के लिए आमंत्रित किया जाता है. कंपनी ने कई फिशिंग डोमेन और एंड्रॉइड-आधारित नकली क्रिप्टो एप्लिकेशन का खुलासा किया है.

भारत में बढ़ा क्रेज
वहीं, सॉफ्टवेयर कंपनी Chainalysis की मानें तो भारत का क्रिप्टो बाजार जुलाई 2020 से जून 2021 तक 641% बढ़ा है. एक अनुमान के मुताबिक, देश में मौजूदा समय में 10 करोड़ से ज्यादा क्रिप्टो निवेशक हैं. क्रिप्टो में निवेश बढ़ने के साथ-साथ धोखाधड़ी की आशंका भी बढ़ रही है. वैसे, ये घोटाले भारत तक ही सीमित नहीं हैं. अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन का भी कहना है कि घोटालेबाज ठगी के लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं.  

ऐसे फंसा रहे जाल में
साइबर ठग नकली क्रिप्टो के जाल में निवेशकों को फंसाने के लिए पूरी प्लानिंग से काम करते हैं. सबसे पहले वो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टो विशेषज्ञ बनकर निवेशकों को आकर्षित करते हैं. उन्हें मोटे मुनाफे का लालच देकर अपने चैनल से जोड़ लेते हैं, इसके बाद निवेशकों को टिप्स देने का काम शुरू होता है. जब निवेशक नकली एक्सपर्ट पर भरोसा करने लगते हैं, तो उन्हें अन्य क्रिप्टो एक्सचेंज पर आने के लिए कहा जाता है. यह एक्सचेंज पूरी तरह से नकली होता है. साइन अप आदि ऑफर के नाम पर संबंधित व्यक्ति के अकाउंट में कुछ क्रिप्टो या डॉलर डाले जाते हैं. फिर जैसे ही निवेशक क्रिप्टो खरीदने के लिए मोटी रकम जमा करता है, खाता सीज कर दिया जाता है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago