✕

होम / बिजनेस / भारत के पास खुद का होगा वेब ब्राउजर, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट पर निर्भरता होगी खत्म!

भारत के पास खुद का होगा वेब ब्राउजर, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट पर निर्भरता होगी खत्म!

भारत का खुद का ब्राउजर डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा. इससे डेटा सुरक्षा मजबूत होने के साथ भारतीय आईटी उद्योग को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वेब ब्राउजर डेवलपमेंट चैलेंज' के विजेताओं की घोषणा की. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वेब ब्राउजर डेवलपमेंट चैलेंज' के परिणामों की घोषणा की. इसमें पहले से तीसरे स्थान पर रहे विजेताओं को क्रमश: एक करोड़, 75 लाख और 50 लाख रुपये की इनाम राशि प्रदान की गई. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय आईटी कंपनियों और स्टार्टअप्स को स्वदेशी वेब ब्राउजर विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना था, ताकि भारत अपने डिजिटल इकोसिस्टम को और अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बना सके। यह पहल भारत को तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में और मजबूती प्रदान करेगी, साथ ही देश में डेटा सुरक्षा और गोपनीयता को भी बेहतर बनाएगी. 
 

भारत का खुद का वेब ब्राउजर क्यों जरूरी?  
आज के समय में भारत सहित पूरी दुनिया में गूगल क्रोम, माइक्रोसॉफ्ट एज और मोजिला फायरफॉक्स जैसे ब्राउजर सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाते हैं. ये सभी विदेशी कंपनियों द्वारा विकसित किए गए हैं, जिन पर भारत समेत कई देशों की इंटरनेट सेवाएं निर्भर करती हैं. 140 करोड़ की आबादी वाले भारत के पास अपना खुद का ब्राउजर होना टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा. इससे भारत की साइबर सुरक्षा मजबूत होगी और विदेशी कंपनियों पर निर्भरता कम होगी.  

58 कंपनियों में से 3 बनीं विजेता  
भारत सरकार के आईटी मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 58 आईटी कंपनियों और स्टार्टअप्स ने भाग लिया, जिसमें  'टीम जोहो' ने पहला स्थान प्राप्त किया और 1 करोड़ रुपए की इनामी राशि जीती. दूसरा पुरस्कार 'पिंग' को मिला, जिसे 75 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई. तीसरा स्थान 'टीम अजना' को मिला, जिसे 50 लाख रुपए का इनाम दिया गया. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वदेशी ब्राउजर विकसित करने के लिए भारतीय स्टार्टअप्स, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित करना था. 

भारत के डिजिटल इकोसिस्टम के लिए ब्राउजर डेवलप करना महत्वपूर्ण

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत का आईटी सेक्टर 282 बिलियन डॉलर से अधिक का है, लेकिन अब तक इसकी प्राथमिकता सेवाएं देने पर रही है. सरकार चाहती है कि भारत सिर्फ आईटी सर्विस देने वाला देश न रहकर सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स भी विकसित करे. इस दिशा में यह प्रतियोगिता एक बड़ा कदम साबित हो सकती है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मौके पर कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि विजेता कंपनियां भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों से आ रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ब्राउजर इंटरनेट का प्रवेश द्वार है, और इसे विकसित करना भारत के डिजिटल इकोसिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.  

भारत के अपने ब्राउजर के फायदे  
अगर भारत का खुद का वेब ब्राउजर होगा, तो इसके कई महत्वपूर्ण लाभ होंगे—  
1. डेटा सुरक्षा – भारतीय उपयोगकर्ताओं का डेटा देश में ही स्टोर होगा और विदेशी कंपनियों की पहुंच से बाहर रहेगा.  
2. गोपनीयता की सुरक्षा – यह ब्राउजर डेटा सुरक्षा अधिनियम के अनुरूप होगा, जिससे उपयोगकर्ताओं की निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी.  
3. स्वदेशी टेक्नोलॉजी को बढ़ावा – भारतीय आईटी कंपनियों और स्टार्टअप्स को नए अवसर मिलेंगे, जिससे देश में तकनीकी नवाचार को बल मिलेगा.  
4. मल्टीप्लेटफॉर्म सपोर्ट – यह ब्राउजर Windows, iOS और Android जैसे प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ संगत होगा.  


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

6 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

9 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

12 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

12 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

9 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

3 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

5 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

6 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

6 hours ago