✕

होम / बिजनेस / भारत में कोयला उत्पादन का आंकड़ा 100 करोड़ टन के पार, बिजली संकट से मिलेगी राहत!

भारत में कोयला उत्पादन का आंकड़ा 100 करोड़ टन के पार, बिजली संकट से मिलेगी राहत!

भारत का 1 अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. यह न केवल ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को दर्शाता है, बल्कि देश की आर्थिक मजबूती का भी संकेत देता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत ने कोयला उत्पादन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. देश ने 1 अरब टन कोयला उत्पादन का महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया. यह उपलब्धि वित्त वर्ष 2024-25 के समापन से कुछ दिन पहले हासिल हुई है. यह भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है, जिससे बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद है.

सरकार की रणनीति ने दिखाया असर
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "हमने अत्याधुनिक तकनीकों और कुशल तरीकों के जरिये न केवल उत्पादन बढ़ाया है, बल्कि सतत एवं जिम्मेदार खनन को भी सुनिश्चित किया है. यह उपलब्धि भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी और आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देगी."

इससे पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024 तक कोयला उत्पादन को 1 अरब टन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन बाद में इसे वित्त वर्ष 2025 तक बढ़ा दिया गया था. सरकार के नीतिगत सुधारों और रणनीतिक उपायों की बदौलत यह लक्ष्य तय समय से पहले ही हासिल कर लिया गया.

नीतिगत सुधारों की अहम भूमिका
कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह रिकॉर्ड उत्पादन सरकार की नीतिगत सुधारों की सफलता को दर्शाता है. इनमें मुख्य रूप से खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम में संशोधन और कोयला ब्लॉकों की वाणिज्यिक नीलामी जैसे फैसले शामिल हैं. इन सुधारों के कारण कोयला क्षेत्र में निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ी, जिससे घरेलू उत्पादन में तेजी आई और आयात पर निर्भरता घटी. बयान में यह भी बताया गया कि अप्रैल से दिसंबर 2024 के दौरान कोयला आयात में 8.4% की गिरावट आई, जिससे भारत को करीब 5.43 अरब डॉलर (लगभग 45,000 करोड़ रुपये) की विदेशी मुद्रा की बचत हुई.

कोविड के बाद उत्पादन में जबरदस्त उछाल
पिछले दो वर्षों में कोयला उत्पादन में जबरदस्त उछाल देखा गया है. कोविड-19 के दौरान मांग और आपूर्ति में भारी अंतर था, लेकिन सरकार और कोल इंडिया की योजनाओं के चलते उत्पादन में तेजी आई. सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड के साथ-साथ निजी स्वामित्व वाली खदानों ने भी रिकॉर्ड उत्पादन किया. कोल इंडिया ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "कोयला उत्पादन के मामले में 1 अरब टन के आंकड़े को पार करना वास्तव में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. यह भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है."

बिजली संकट से मिलेगी राहत
विशेषज्ञों का मानना है कि इस रिकॉर्ड उत्पादन से भारत की बिजली जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी. कोयले से उत्पादित बिजली अभी भी देश की कुल ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा पूरा करती है. अधिक उत्पादन से थर्मल पावर प्लांट्स को पर्याप्त कोयला मिलेगा, जिससे बिजली संकट की समस्या कम होगी.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

4 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

8 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

10 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

11 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

8 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

2 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

4 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

4 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

4 hours ago