✕

होम / बिजनेस / इंपोर्ट में उछाल लेकिन एक्सपोर्ट में आई गिरावट, व्यापार घाटा पहुंचा इतने लाख करोड़

इंपोर्ट में उछाल लेकिन एक्सपोर्ट में आई गिरावट, व्यापार घाटा पहुंचा इतने लाख करोड़

वाणिज्य सचिव ने कहा, वैश्विक हालात, चीन में स्लोडाउन, यूरोप में मंदी और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी चुनौतियों के चलते मर्केंडाइज एक्सपोर्ट्स में कमी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगस्त के महीने में देश का इंपोर्ट रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया और देश के व्यापार घाटे में जबरदस्त इजाफा हुआ. वैसे व्यापार घाटा बढ़ने की एक और वजह एक्सपोर्ट में गिरावट होना भी है. जिसमें 9 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. जुलाई के महीने में एक्सपोर्ट में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं थी. यह आंकड़ा 2 फीसदी से भी कम था. लेकिन देश की इकोनॉमी के लिहाज से एक्सपोर्ट में गिरावट को बड़ा फैक्टर माना जाता है. अगर मुकाबले में इंपोर्ट में इजाफा होता है तो व्यापार घाटे में इजाफा होने से देश की इकोनॉमी को नुकसान होता है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर अगस्त महीने में एक्सपोर्ट और इंपोर्ट में किस तरह के आंकड़ें देखने को मिले हैं?

रिकॉर्ड लेवल पर एक्सपोर्ट

कॉमर्स मिनिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार अगस्त में भारत का व्यापार घाटा सालाना आधार पर बढ़कर 29.65 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 24.2 अरब डॉलर था. जुलाई में व्यापार घाटा 23.50 अरब डॉलर था. सरकारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त में भारत का निर्यात एक साल पहले के 38.28 बिलियन डॉलर से घटकर 34.71 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि इंपोर्ट 64.36 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड हाई के लेवल पर पहुंच गया जो पिछले समान अवधि में 62.30 बिलियन डॉलर था. रॉयटर्स पोल के मुताबिक, अर्थशास्त्रियों को उम्मीद थी कि अगस्त में देश का व्यापार घाटा 23 अरब डॉलर होगा.

जुलाई महीने क्या था हाल

अगस्त में सर्विस एक्सपोर्ट 30.69 अरब डॉलर था, जबकि सर्विस इंपोर्ट 15.70 अरब डॉलर था, जबकि एक साल पहले यह क्रमश: 28.71 अरब डॉलर और 15.09 अरब डॉलर था. अगर बात जुलाई के आंकड़ों की करें तो इससे पहले, देश का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 1.4 फीसदी घटकर 33.98 अरब डॉलर रह गया था, जबकि इंपोर्ट में 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी और बढ़कर 57.48 अरब डॉलर हो गया था. इसका मतलब है कि लगातार दूसरे महीने में देश का एक्सपोर्ट कम और इंपोर्ट में इजाफा देखने को मिल रहा है.

क्या कह रहे हैं अधिकारी?

व्यापार सचिव सुनील बर्थवाल ने बढ़ती शिपिंग कॉस्ट और चीन में मंदी का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में निर्यात को भारी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. जिसकी वजह से आंकड़ों में गिरावट देखने को मिल रही है. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में वैश्विक चुनौतियों के बावजूद इस वित्त वर्ष में भारत के माल और सेवाओं के निर्यात के 800 अरब डॉलर को पार करने का विश्वास व्यक्त किया.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

18 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

20 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

21 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

21 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

39 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

13 minutes ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

27 minutes ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

17 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

15 hours ago