✕

होम / बिजनेस / Yes Bank पर फिर चला आयकर विभाग का डंडा, भेजा ₹244 करोड़ का नोटिस

Yes Bank पर फिर चला आयकर विभाग का डंडा, भेजा ₹244 करोड़ का नोटिस

बैंक ने शेयर बाजार को कर निर्धारण वर्ष 2016-17 के लिए 244.20 करोड़ रुपये का नोटिस मिलने की सूचना दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Yes Bank को वित्त वर्ष 2016-17 के लिए ₹244.20 करोड़ का अतिरिक्त कर नोटिस मिला है. बुधवार को एक नियामकीय फाइलिंग में बैंक ने जानकारी दी कि यह मांग इनकम टैक्स विभाग द्वारा की गई पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत जारी की गई है. बैंक ने कहा कि इस पुनर्मूल्यांकन आदेश में असेस की गई इनकम की जगह रिटर्न में दर्शाई गई आय को आधार बनाकर टैक्स की गणना की गई है.

बैंक ने क्या कहा?

बैंक के अनुसार, 15 अप्रैल 2025 को क्षेत्रीय असेसिंग अधिकारी (JAO) ने इस गलती को सुधारते हुए एक संशोधन आदेश (Rectification Order) जारी किया, लेकिन इसके साथ ही जारी टैक्स कैलकुलेशन शीट और डिमांड नोटिस में बिना किसी स्पष्ट कारण के कर मांग को काफी अधिक बढ़ा दिया गया है. यस बैंक ने कहा है कि यह अतिरिक्त टैक्स डिमांड असंगत और तर्कहीन प्रतीत होती है, और इसलिए बैंक इस आदेश के खिलाफ तत्काल JAO के समक्ष पुनः संशोधन (rectification application) दायर करेगा. साथ ही, बैंक ने यह भी स्पष्ट किया कि वह आगे जरूरत पड़ने पर अपील दाखिल करने सहित सभी उपलब्ध कानूनी विकल्पों का उपयोग करेगा.

क्या शेयर पर हो सकता है असर?

Yes Bank का मानना है कि इस मामले में अपनी पोजिशन को उचित रूप से प्रमाणित करने के लिए उसके पास पर्याप्त तथ्यात्मक और कानूनी आधार हैं. यस बैंक को नहीं लगता है कि इस आदेश के कारण बैंक के फाइनेंशियल, ऑपरेशन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. बैंक का मार्केट कैप 56000 करोड़ रुपये है. शेयर पिछले एक साल में 25 प्रतिशत नीचे आया है. वहीं केवल 1 महीने में 10 प्रतिशत मजबूत हुआ है. जानकारों का मानना है कि यस बैंक के शेयर को होल्ड किया जा सकता है. वहीं नए निवेशक इसे अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

1 day ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

1 day ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

1 day ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

1 day ago

बैंकिंग से कमाई तक: महिला CSPs कैसे बना रही हैं अपनी आर्थिक पहचान

विश्व बैंक के ग्लोबल फिनडेक्स 2025 के मुताबिक, 2024 में भारत में 89.2 फीसदी महिलाओं और 88.8 फीसदी पुरुषों के पास किसी वित्तीय संस्थान या मोबाइल मनी सेवा में खाता था. यानी खाता स्वामित्व के मामले में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर लगभग खत्म हो चुका है.

1 day ago


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

7 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

5 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

5 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

7 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

8 hours ago