होम / बिजनेस / बजट वाले दिन दौड़ता है बाजार या निकल जाता है दम? जानें कैसा रहा है इतिहास 

बजट वाले दिन दौड़ता है बाजार या निकल जाता है दम? जानें कैसा रहा है इतिहास 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी. बजट कैसा रहता है इस पर शेयर बाजार के चाल निर्भर करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में बुधवार को तेजी दिखाई दे रही है. इससे पहले मंगलवार को मार्केट बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था. जबकि सोमवार को इसमें अच्छी-खासी तेजी दर्ज हुई थी. इस लिहाज से देखें, तो शेयर बाजार भी बिहार की सियासत की तरह 'पलटूराम' की तरह प्रदर्शन कर रहा है. कल यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी. बजट वाले दिन शेयर बाजार की चाल कैसी रहेगी, इसे लेकर सबसे ज्यादा कयास लगाए जा रहे हैं. निवेशकों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि 1 फरवरी को बाजार में रहमत बरसेगी या फिर उन्हें फिर आंसू बहाने होंगे?

Sensex ने किया ऐसा प्रदर्शन
यदि बजट वाले दिन बाजार के इतिहास पर नजर डालें, तो पाएंगे कि इसमें हर साल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. 2014 को फरवरी में पेश अंतरिम बजट के दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स में 0.48 प्रतिशत की बढ़त आई थी. वहीं 28 फरवरी 2015 को भी इसमें 0.48 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला था. जबकि, 1 फरवरी 2016 को सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत लुढ़क गया था. 1 फरवरी 2017 को इसमें 1.76 प्रतिशत की तेजी आई. अगले साल यानी 1 फरवरी 2018 को बजट वाले दिन बाजर 0.16 प्रतिशत लुढ़क गया. 1 फरवरी 2019 को यह 0.59% चढ़ा, 5 जुलाई 2019 को 0.99 प्रतिशत नीचे आ गया. इसी तरह, 1 फरवरी 2020 को इसमें 2.43 प्रतिशत की गिरावट आई. 1 फरवरी 2021 को 5% उछाल देखने को मिला. 1 फरवरी 2022 को सेंसेक्स 1.46 प्रतिशत उछला और 1 फरवरी 2023 को इसमें 0.27% गिरावट आई.

ये भी पढ़ें - Budget 2024: हमारे बजट पर अमेरिका में बैठे Elon Musk की भी होगी नजर, ये है वजह

Nifty का ऐसा रहा है रिकॉर्ड 
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सूचकांक निफ्टी 50 की बात करें, तो फरवरी 2014 में बजट के दिन यह 0.41 प्रतिशत ऊपर चढ़ा था. फरवरी 2015 को इसमें 0.65 प्रतिशत की तेजी आई. फरवरी 2016 को यह 0.10% लुढ़का, फरवरी 2017 को 1.81 प्रतिशत ऊपर चढ़ा फिर फरवरी 2018 में 0.10 प्रतिशत नीचे आ गया. फरवरी 2019 को निफ्टी में 0.58 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई. फरवरी 2020 को यह 2.51 प्रतिशत नीचे आया. फरवरी 2021 को 4.74 प्रतिशत, फरवरी 2022 को यह 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. जबकि पिछले साल बजट वाले दिन इसमें 0.26 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. इस लिहाज से देखें, तो बाजार की चाल 1 फरवरी 2024 को कैसी रहेगी, इसका सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

5 hours ago