✕

होम / बिजनेस / हफ्ते के पहले दिन बाजार के लिए कैसे हैं संकेत, जानें किन शेयरों में दिख सकता है एक्शन?

हफ्ते के पहले दिन बाजार के लिए कैसे हैं संकेत, जानें किन शेयरों में दिख सकता है एक्शन?

बाजार में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली थी. दोनों प्रमुख सूचकांक नुकसान के साथ बंद हुए थे. BSE 197.97 अंक लुढ़का, वहीं, NSE 43.40 अंक टूटकर 23559.95 पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार यानि 7 फरवरी को लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए और निफ्टी 23,600 से नीचे आ गया. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 197.97 अंक या 0.25 फीसदा की गिरावट के साथ 77,860.19 पर और निफ्टी 43.40 अंक या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 23,559.95 पर बंद हुआ. शुक्रवार को लगभग 1468 शेयरों में तेजी आई, 2293 शेयरों में गिरावट आई और 139 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी पर ओएनजीसी, आईटीसी, ब्रिटानिया, एसबीआई, अडानी पोर्ट्स आज के टॉप लूजर रहे. जबकि टाटा स्टील, भारती एयरटेल, ट्रेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को टॉप गेनर रहे.

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में मामूली बढ़त रही. जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की गिरावट रही. सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी मेटल इंडेक्स में 2.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और ऑटो इंडेक्स में 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. जबकि पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मीडिया, ऑयल एंड गैस में 1 फीसदी की गिरावट आई. वीकली बेसिस पर देखें तो बाजार में मामूली बढ़त दर्ज की गई और यह लगातार दूसरे सप्ताह बढ़त के साथ बंद हुआ. फार्मा और मेटल इंडेक्सों में सबसे ज्यादा बढ़त हुई. इनमें से प्रत्येक में 3 फीसदी की बढ़त हुई. एफएमसीजी इंडेक्स में सबसे अधिक गिरावट रही.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Godfrey Philips, Bharti Hexacom, WABCO India, Welspun Corp, Chambal Fertilisers, JM Financial और KFIN Technologies हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने NCC, Sonata Software, Bikaji Foods International, Rajesh Exports, Emcure Pharmaceuticals, Jubilant Life और Jindal Saw के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 10 फरवरी 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में BSNL Ltd., Waaree Energies, BEL, Ircon International, Cipla, Balu Forge Industries, Hitachi Energy India, Va Tech Wabag, Banco Products, Vedanta, Glenmark Pharmaceuticals, BHEL, RVNL, Oil India, Borosil, Delhivery, Shipping Corporation of India, LIC, Sun TV, L&T Finance, NHPC जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

16 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

11 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

9 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

12 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

12 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

16 hours ago