होम / बिजनेस / जानिये वेस्ट से Bio-Fuel के भविष्य को कैसे मिलेगा आकार, हाल ही में हुआ ये समझौता!

जानिये वेस्ट से Bio-Fuel के भविष्य को कैसे मिलेगा आकार, हाल ही में हुआ ये समझौता!

इस बायो-CNG गैस का इस्तेमाल ट्रकों और हैवी-ड्यूटी वाहनों में किया जाएगा और साथ ही औद्योगिक कामों में भी किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शुद्ध रूप से वॉटर टेक्नोलॉजी पर आधारित भारतीय मल्टीनेशनल ग्रुप VA टेक WABAG लिमिटेड (WABAG) ने हाल ही में पीक सस्टेनिबिलिटी वेंचर्स (PEAK) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं और इस समझौते के अनुसार कंपनी द्वारा भारत, GCC, अफ्रीका और यूरोपीय देशों में मौजूद 100 से अधिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स पर बायो-CNG (Bio-CNG) प्लांट्स की स्थापना की जाएगी.

क्या है पूरा मामला?
कंपनियां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमताओं का इस्तेमाल करना चाहते हैं और बायो-CNG (Bio-CNG) बनाना चाहते हैं. इस बायो-CNG गैस का इस्तेमाल ट्रकों और हैवी-ड्यूटी वाहनों में किया जाएगा और साथ ही इस बायो-CNG गैस का इस्तेमाल औद्योगिक कामों में भी किया जाएगा और साथ ही इस बायो-CNG गैस की बदौलत फॉसिल-फ्यूल के इस्तेमाल में कमी भी देखने को मिलेगी. कंपनी द्वारा उठाये गए इस कदम से न सिर्फ एनर्जी की बढ़ती मांग से निपटने का एक जिम्मेदार और इको-फ्रेंडली तरीका सामने आएगा बल्कि यह एक कदम भारत द्वारा ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी के निश्चय को भी मजबूती प्रदान करेगा. 

WABAG और PEAK
आपको बता दें कि WABAG दुनिया भर में मौजूद तीसरा सबसे बड़ा निजी प्राइवेट ऑपरेटर है और कंपनी द्वारा लगभग दुनिया भर में मौजूद 88.8 मिलियन लोगों को साफ एवं सुरक्षित पीने योग्य पानी उपलब्ध करवाया जाता है. इस रणनीतिक समझौते से WABAG द्वारा ज्यादा साफ और हरित वातावरण के वादे को मजबूती भी मिलेगी. WABAG ने दुनिया भर में मौजूद अपने विभिन्न प्रोजेक्टों के माध्यम से लगभग 40 बड़े बायोगैस निर्माता प्लांट्स की स्थापना की है. PEAK एक वैकल्पिक इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) को मैनेज करता है और इस फंड द्वारा 4 विभिन्न वर्टिकल्स में इन्वेस्टमेंट की जाती है जिनमें सतत एवं सकारात्मक लक्ष्यों से संबंधित न्यू एनर्जी, खाद्य सिस्टम, पानी और जलवायु संबंधित अन्य मामले मौजूद हैं. 

बेहतर भविष्य का समझौता
इस मौके पर WABAG इंडिया के CEO शैलेश कुमार ने कहा कि सतत एवं सकारात्मक सोल्यूशंस को लागू करने और ग्रीन एनर्जी का निर्माण करने में WABAG हमेशा अग्रणी रहा है. WABAG पहले से मौजूद अपने प्लांट्स की मदद से ही 40MWh जितनी ऊर्जा का निर्माण कर रहा है और इस समझौते से हम ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में अपना अगला कदम रखने जा रहे हैं ताकि हम ज्यादा हरित और साफ फ्यूल का निर्माण कर सकें और आत्मनिर्भर भारत को मजबूती मिल सके.
 
यह भी पढ़ें: Epac IPO ने किया निराश, इश्‍यू प्राइस के मुकाबले इतने पर हुआ लिस्‍ट

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

7 hours ago