✕

होम / बिजनेस / GST ने जमकर भरा सरकारी खजाना, मार्च में 10% की बढ़ोतरी, ₹1.96 लाख करोड़ तक पहुंचा आंकड़ा

GST ने जमकर भरा सरकारी खजाना, मार्च में 10% की बढ़ोतरी, ₹1.96 लाख करोड़ तक पहुंचा आंकड़ा

मार्च में GST कलेक्शन में 6.5% मासिक और 10% सालाना बढ़ोतरी हुई, जो ₹1.96 लाख करोड़ तक पहुंचा. सरकार ने इस साल ₹11.78 लाख करोड़ का GST राजस्व लक्ष्य रखा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मार्च के महीने में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) ने जमकर सरकारी खजाना भरा है. वित्त वर्ष 2025 (2024-25) की चौथी तिमाही में भारतीय इकोनॉमी ने शानदार प्रदर्शन किया है. मार्च के महीने में ग्रॉस GST कलेक्शन 9.9 फीसदी बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. जबकि पिछले महीने यह 1.84 लाख करोड़ रुपये था.

GST कलेक्शन में 9.9 फीसदी का उछाल

सरकारी आंकड़े के मुताबिक, मार्च महीने के दौरान GST कलेक्शन 9.9 फीसदी बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया है. GST रेवेन्यू की बात करें तो घरेलू लेन-देन से जीएसटी राजस्व (GST Revenue) 8.8 प्रतिशत बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि आयातित वस्तुओं से राजस्व 13.56 प्रतिशत बढ़कर 46,919 करोड़ रुपये हो गया.
मार्च के दौरान कुल रिफंड 41 प्रतिशत बढ़कर 19,615 करोड़ रुपये हो गया. रिफंड समायोजित करने के बाद, मार्च 2025 में नेट जीएसटी राजस्व 1.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में 7.3 प्रतिशत की ग्रोथ है.

इन राज्यों में जीएसटी संग्रह बढ़ा

गत मार्च में महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जैसे राज्यों में जीएसटी संग्रह की बढ़ोतरी दर पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत से अधिक रही जबकि गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु जैसे राज्यों में जीएसटी की बढ़ोतरी दर एक से सात प्रतिशत के बीच रही. जीएसटी विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी समीक्षा की जरूरत है. जानकारों का कहना है कि गत वित्त वर्ष में जीएसटी संग्रह में लगभग 10 प्रतिशत का इजाफा अर्थव्यवस्था में मजबूती को दर्शाता है.

जनवरी में हुआ इतना कलेक्शन

सरकार का जीएसटी कलेक्शन जनवरी के महीने में पिछले साल की समान अवधि तुलना में 12.3 फीसदी बढ़ा और बीते महीने Central GST Collections 36,100 करोड़ रुपये और स्टेट जीएसटी कलेक्शन 44,900 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. इससे पहले दिसंबर 2024 महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.76 लाख करोड़ रुपये था, जो सालाना आधार पर 7.3 फीसदी ज्यादा था. जनवरी में कलेक्शन का ये आंकड़ा अब तक के सबसे ज्यादा GST Collection से थोड़ा ही नीचे रह गया है. बता दें कि अप्रैल 2024 में ये 2 लाख करोड़ रुपये को पार किया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

18 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

20 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

21 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

21 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

23 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

48 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

58 minutes ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

3 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

3 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

3 hours ago