✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार निवेशकों के लिए खुशखबरी! अब एक ही ऐप पर मिलेगी निवेश की हर जानकारी

शेयर बाजार निवेशकों के लिए खुशखबरी! अब एक ही ऐप पर मिलेगी निवेश की हर जानकारी

Unified Investor ऐप निवेशकों को बेहतर नियंत्रण और पारदर्शिता प्रदान करेगा, जिससे उन्हें अपनी निवेश गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने शेयर बाजार में निवेश करने वाले रिटेल निवेशकों की सुविधा के लिए Unified Investor ऐप लॉन्च किया है. इसके माध्यम से निवेशक अपनी सभी निवेश संबंधित जानकारी एक ही स्थान पर देख सकेंगे, जिससे उनके लिए निवेश प्रक्रिया और भी सरल, सुरक्षित और पारदर्शी होगी. यह ऐप सीधा क्लियरिंग कॉरपोरेशन, डिपॉजिटरी और एक्सचेंज से जुड़ा होगा, जो धोखाधड़ी से बचने में मदद करेगा. SEBI का यह कदम शेयर बाजार को और अधिक लोकतांत्रिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं. 

नई सुविधा से मिलेगा बेहतर नियंत्रण  
अब निवेशक Unified Investor ऐप के जरिए अपनी दोनों डिपॉजिटरी पोजीशन (CDSL और NSDL), होल्डिंग्स, ट्रांजेक्शन्स, फाइनैंशल डेटा, म्यूचुअल फंड्स, और ट्रेडिंग पोजीशन को एक जगह पर देख सकते हैं. इससे न केवल निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो पर बेहतर नजर रखनी की सुविधा मिलेगी, बल्कि वे अपने फाइनैंशल डेटा का सही और विस्तृत दृश्य भी प्राप्त कर सकेंगे. ऐप में निवेशकों की पहुंच मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंस्टीटूशंस (MIIs) तक है, जो उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी तक आसान पहुँच प्रदान करेगा.

सेबी के अध्यक्ष का बयान  
SEBI के चेयरमैन माधवी पुरी बुच ने इस ऐप के लॉन्च पर कहा है कि पोर्टफोलियो का कॉम्प्रिहेंसिव व्यू खासकर म्यूचुअल फंड्स और डिपॉजिटरी सहित सभी सिक्योरिटीज और ट्रेडिंग पोजीशन की जानकारी अब रिटेल निवेशकों को मिलेगी. पहले यह सुविधा केवल संस्थागत निवेशकों को ही मिलती थी.” उन्होंने कहा कि यह कदम शेयर बाजार को और अधिक लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

Unified ऐप से मिलेगा फायदा  
CDSL द्वारा MyEasl ऐप और NSDL द्वारा SPEED- ऐप की सुविधाओं के माध्यम से निवेशक इस ऐप का लाभ उठा सकते हैं. CDSL के MD & CEO, नेहल बोरा ने कहा, "इस ऐप में दोनों डिपॉजिटरी की जानकारी को एक साथ जोड़ दिया गया है, जिससे निवेशकों को बेहतर जोखिम निगरानी मिल सकेगी." वहीं, NSDL के MD & CEO, विजय चंडोक ने कहा, “अब निवेशक अपने प्राइमरी डिपॉजिटरी होल्डिंग अकाउंट के बावजूद अपने सभी निवेश, मार्जिन पोजीशन और होल्डिंग स्टेटमेंट को एक ही जगह देख सकते हैं.”

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 hour ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

1 hour ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

2 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

6 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

2 hours ago