होम / बिजनेस / सोने-चांदी की चढ़ती कीमतों पर ब्रेक, लेकिन जल्द ही नई ऊंचाई पर होगा Gold 

सोने-चांदी की चढ़ती कीमतों पर ब्रेक, लेकिन जल्द ही नई ऊंचाई पर होगा Gold 

रिद्धि-सिद्धि बुलियन लिमिटेड का मानना है कि साल के अंत तक सोने की कीमतों में 15% से 20% तक और उछाल देखने को मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) की कीमतों में शुक्रवार को कमी दर्ज की गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में गिरावट आई है. MCX पर 5 जून, 2023 की डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार दोपहर 137 रुपए की गिरावट के साथ 60,755 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते सोने-चांदी के दाम कम हुए हैं. दरअसल, अमेरिका में महंगाई के आकंड़े उम्मीद से अच्छे आए हैं. इससे डॉलर इंडेक्स में उछाल आया है. 

वैश्विक स्तर पर भी गिरावट 
वहीं, चांदी के घरेलू वायदा भाव में भी गिरावट आई है. 5 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी 1.03 फीसदी या 757 रुपए की गिरावट के साथ 73,051 रुपए 
प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. वैश्विक स्तर पर भी चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव  1.18 फीसदी या 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 24.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो शुक्रवार दोपहर तक कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 6 डॉलर की गिरावट के साथ 2,014.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था.

2 महीनों में 12% उछाल
सोने-चांदी की कीमतों में अभी कमी जरूर आई है, लेकिन इनके फिर से ऊपर की तरफ दौड़ने की पूरी संभावना है. रिद्धि-सिद्धि बुलियन लिमिटेड (RSBL) के प्रबंध निदेशक और सीईओ पृथ्वीराज कोठारी का मानना है कि Gold Price और बढ़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं. आज भले ही गिरावट आई है, लेकिन पिछले कुछ वक्त में इसने काफी तेजी हासिल की है. इस साल मार्च की शुरुआत में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत $1800 डॉलर यानी 55,000 रुपए थी, शुक्रवार की गिरावट से पहले तक $250 यानी लगभग 61,800 रुपए पहुंच गई थीं. इसका मतलब ये है कि महज 2 महीने में इसकी कीमतों में 12% का उछाल आया है. 

ये हैं 3 प्रमुख कारण
उन्होंने आगे कहा कि सोने के दामों में इस कदर उछाल आने के तीन प्रमुख कारण हैं - बैंकिंग पर मंडराते संकट के बादल, मंदी के लौटने और मार्च में बैंकिंग प्रणाली में देखी गईं खामियों के चलते दुनिया के तमाम देशों की डॉलर पर कम होती निर्भरता से जुड़ी चिंताएं. इन चिंताओं की वजह से लोगों ने इक्विटीज के बजाय अब सोने की खरीद में अधिक दिलचस्पी दिखाना शुरू कर दिया है. मेरा अनुमान है कि साल के अंत तक सोने की कीमतों में 15% से 20% तक और उछाल देखने को मिलेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

9 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

9 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

11 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

13 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

10 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

9 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

11 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.