होम / बिजनेस / अडानी परिवार के सबसे छोटे बेटे की गुपचुप तरीके से हुई सगाई

अडानी परिवार के सबसे छोटे बेटे की गुपचुप तरीके से हुई सगाई

जीत अडानी ने 12 मार्च को डायमंड ट्रेडर जैमिन शाह की बेटी डीवा जैमिन शाह से सगाई कर ली है. जैमिन शाह, C Dinesh डायमंड कंपनी के मालिक हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) के सबसे छोटे बेटे जीत अडानी ने 12 मार्च को डायमंड ट्रेडर जैमिन शाह की बेटी डीवा जैमिन शाह से सगाई कर ली है. सगाई का कार्यक्रम गुजरात के अहमदाबाद में किया गया था और इस कार्यक्रम में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल थे. जैमिन शाह, C Dinesh एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड नामक डायमंड कंपनी के मालिक हैं. यह कंपनी मुंबई और सूरत में बेस्ड है और इसे चिनू दोशी और  दिनेश शाह ने स्थापित किया था. 

पारंपरिक कपड़ों में दिखा कपल
सगाई समारोह से मिली एक फोटो में जीत अडानी और डीवा अडानी को हल्के रंग वाले पारंपरिक कपड़ों में देखा जा सकता है. जीत अडानी ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड अप्लाइड साइंसेज से शिक्षा ग्रहण की है. उन्होंने अडानी ग्रुप को 2019 में जॉइन किया था और फिलहाल वह ग्रुप में फाइनेंस के वाइस प्रेजिडेंट हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्रुप के CFO के ऑफिस से की थी जहां वह ग्रुप के स्ट्रैटेजिक फाइनेंस, कैपिटल मार्केट, और रिस्क & गवर्नेंस पॉलिसी की देखरेख का जिम्मा संभाले हुए थे. 

अडानी डिजिटल लैब का नेतृत्व कर रहे हैं जीत अडानी
अडानी ग्रुप की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार जीत अडानी, अडानी एयरपोर्ट्स बिजनेस और अडानी डिजिटल लैब का भी नेतृत्व कर रहे हैं. अडानी डिजिटल लैब एक सुपर ऐप बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है और यह ऐप अडानी बिजनेस के सभी कंज्यूमर्स को सुविधा प्रदान करेगा. आपको बता दें कि, गौतम अडानी के बड़े बेटे करन अडानी की शादी परिधि श्रॉफ के साथ हो चुकी है. परिधि श्रॉफ, साइरिल श्रॉफ की बेटी हैं जो लॉ फर्म साइरिल अमरचंद मंगलदास के मैनेजिंग पार्टनर हैं. 

करन अडानी भी नहीं हैं पीछे
करन अडानी, अडानी पोर्ट्स और स्पेशल इकनोमिक जोन लिमिटेड के CEO हैं और साथ ही वह अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के डायरेक्टर भी हैं. जीत अडानी की सगाई की खबर एक ऐसे समय पर आई है जब अडानी ग्रुप न्यूयॉर्क आधारित रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग द्वारा 24 जनवरी को पेश की गयी रिपोर्ट की वजह से पैदा हुई चुनौतियों से जूझ रहा है. अडानी ग्रुप की 7 लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू में अब तक 100 बिलियन डॉलर्स की गिरावट आ चुकी है. 
 
यह भी पढ़ें: इस कंपनी पर पड़ा इनकम टैक्स का छापा, कानूनों का किया था उल्लंघन

टैग्स
सम्बंधित खबरें

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

10 minutes ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

24 minutes ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

3 hours ago

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्रेड डील पर बड़ा कदम, 18 साल बाद फिर तेज हुई PTA वार्ता

भारत के लिए SACU के साथ व्यापार समझौता अफ्रीकी बाजारों में पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण खनिजों और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

4 hours ago

ऑनलाइन ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा भारी, इंडिगो-जेप्टो समेत 9 प्लेटफॉर्म पर CCPA का जुर्माना

सरकार के मुताबिक, डार्क पैटर्न के तहत 13 तरह की प्रतिबंधित डिजिटल डिजाइन प्रथाओं की पहचान की गई है. इनमें ड्रिप प्राइसिंग, बास्केट स्नीकिंग, सब्सक्रिप्शन ट्रैप, फर्जी जल्दबाजी, कन्फर्म शेमिंग और ट्रिक क्वेश्चन जैसी तकनीकें शामिल हैं.

5 hours ago

बड़ी खबरें

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

10 minutes ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

3 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.