✕

होम / बिजनेस / बेटे की शादी में गौतम अडानी ने लिया सेवा का संकल्प, ₹10,000 करोड़ दान कर मिसाल की पेश

बेटे की शादी में गौतम अडानी ने लिया सेवा का संकल्प, ₹10,000 करोड़ दान कर मिसाल की पेश

गौतम अडानी ने अपने बेटे की शादी में 10,000 करोड़ रुपये दान करने का वादा किया. यह दान स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के बेटे जीत अडानी और हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शाह विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए हैं. यह शादी बेहद ही सादगी और पारंपरिक तरीके से संपन्न हुई. गौतम अडानी ने इस मौके को और यादगार बनाने के लिए समाज सेवा के तौर पर 10,000 करोड़ रुपये दान करने ऐलान किया.

गौतम अडानी का ने दी जानकारी

अरबपति गौतम अडानी ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी साझा की है. एक्स पोस्ट में गौतम अदाणी ने लिखा, "परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए. यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ." उन्होंने आगे लिखा, "यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं. मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूं.

 

अडानी ने दान किए 10 हजार करोड़ रुपये

गौतम अडानी ने महाकुंभ के दौरान कहा था कि उनके बेटे जीत अडानी की शादी बेहद साधारण तरीके से किया जाएगा और इसमें किसी हस्तियों को नहीं बुलाया जाएगा बल्कि निजी लोगों की उपस्थिति में ही विवाह होगा. इसके साथ ही गौतम अडानी ने 10 हजार करोड़ रुपये सामाजिक सेवा के लिए दान कर दिया है.

गौतम अडानी ने बुधवार (5 फरवरी 2025) को एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, "यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि मेरा बेटा जीत और बहू दिवा अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत एक पुण्य संकल्प से कर रहे हैं. जीत और दिवा ने प्रति वर्ष 500 दिव्यांग बहनों के विवाह में प्रत्येक बहन के लिए 10 लाख का आर्थिक सहयोग कर ‘मंगल सेवा’ का संकल्प लिया है."

उन्होंने लिखा, "एक पिता के रूप में यह ‘मंगल सेवा’ मेरे लिए परम संतोष और सौभाग्य का विषय है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस पावन प्रयास से अनेकों दिव्यांग बेटियों व उनके परिवारों का जीवन सुख, शांति और सम्मान से आगे बढ़ेगा. मेरी प्रभु से यही प्रार्थना है कि वह जीत और दिवा को सेवा के इस पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद और सामर्थ्य दें."

कहां खर्च होंगे दान के पैसे?

बता दें कि अपने बेटे की शादी में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने सामाजिक कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपये दान करके 'सेवा' करने का संकल्प लिया है. उनके दान का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल विकास में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढाँचे की पहल को वित्तपोषित करने में जाने की उम्मीद है.

जीत अडानी की शादी पर अडानी ग्रुप की पहल समाज के सभी वर्गों को किफायती विश्व स्तरीय अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों, किफायती शीर्ष-स्तरीय K-12 स्कूलों और सुनिश्चित रोजगार के साथ उन्नत वैश्विक कौशल अकादमियों के नेटवर्क तक पहुंचाने के लिए अहम है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

17 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

12 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

10 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

13 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

13 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

17 hours ago