✕

होम / बिजनेस / गिरावट के बाद बाजार में तेजी की उम्मीद, इन दिग्गज शेयरों में खरीदारी के संकेत

गिरावट के बाद बाजार में तेजी की उम्मीद, इन दिग्गज शेयरों में खरीदारी के संकेत

मंगलवार को BSE का सेंसेक्स 150.68 अंक गिरकर 84,628.16 पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 29.85 अंक टूटकर 25,936.20 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

बीते मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुए. एशियाई बाजारों की कमजोरी और आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल व रियल्टी शेयरों में मुनाफावसूली के चलते प्रमुख सूचकांकों पर दबाव देखा गया. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स 150.68 अंक यानी 0.18% गिरकर 84,628.16 अंकों पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 29.85 अंक यानी 0.11% टूटकर 25,936.20 अंकों पर बंद हुआ. सत्र की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन कारोबार के दौरान सेंसेक्स 559 अंक तक फिसलकर 84,219.39 तक पहुंच गया था.

कल इन दिग्गज कंपनियों के शेयरों में दिखी थी हलचल

सेंसेक्स में शामिल कई दिग्गज शेयरों पर दबाव देखने को मिला. ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, बाजार में कुछ चुनिंदा शेयरों ने मजबूती दिखाई. टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. इन शेयरों में खरीदारी से बाजार को कुछ सहारा मिला.

आज इन शेयरों पर रहें नजर: तेजी के संकेत

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, बुधवार को कुछ शेयरों में तेजी देखने की संभावना है. IndusInd Bank, Tata Steel, L&T, SBI, Kotak Bank, Bharti Airtel और Tata Motors Passenger Vehicles के शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर (52-week high) पार कर लिया है, जो आने वाले सत्रों में तेजी के संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

टेक्निकल इंडिकेटर MACD (Moving Average Convergence Divergence) के अनुसार, कुछ शेयरों में गिरावट का ट्रेंड बनता दिख रहा है. Bajaj Finserv, Bajaj Finance, ICICI Bank, Tech Mahindra, Power Grid, Nestlé India और Mahindra & Mahindra में मंदी के संकेत मिल रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अब इन शेयरों में शॉर्ट टर्म करेक्शन संभव है. मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल निवेशकों को चयनित शेयरों में निवेश की रणनीति अपनानी चाहिए. जहां मेटल, इंफ्रास्ट्रक्चर और बैंकिंग सेक्टर में तेजी की संभावना है, वहीं आईटी और फाइनेंस सेक्टर में थोड़ी सतर्कता बरतना जरूरी है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

14 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

16 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

17 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

17 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

19 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

11 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

9 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

14 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

6 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

9 hours ago