✕

होम / बिजनेस / अंबानी परिवार का सबकुछ होता है खास,अब जो कार खरीदी है उसकी भी बात है निराली

अंबानी परिवार का सबकुछ होता है खास,अब जो कार खरीदी है उसकी भी बात है निराली

इस कार की खास बात ये है कि इसे नीता अंबानी के अनुसार बनाया गया है. इसकी सीटों पर NMA लिखा है जिसका मतलब नीता मुकेश अंबानी से लगाया जा रहा है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की बिजनेस लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ में जो भी होता है वो बड़ा होता है. हाल ही में बेटे अनंत की शादी हुई तो उसकी भी पूरी दुनिया में चर्चा होती रही. अब उनकी पत्‍नी नीता अंबानी ने एक रॉयल्‍स राय कार खरीदी है. आप इसकी कीमत से लेकर क्‍वॉलिटी के बारे में जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे. तो आईए आपको बताते हैं इस कार के बारे में कुछ खास बातें 

ये है कार की खास बात 
मुकेश अंबानी की पत्‍नी नीता अंबानी ने जो कार खरीदी है उसका नाम है रायल्‍स राय. ये दुनिया की महंगी कारों में एक है. इस कार की कीमत 12 करोड़ रुपये है. इस कार को खासतौर पर नीता अंबानी की जरूरतों को ध्‍यान में रखते हुए बनाया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस कार की सीट पर NMA लिखा है, जिसका मतलब नीता मुकेश अंबानी माना जा रहा है. सामान्‍य तौर पर आपने रॉयल्‍स राय या तो सफेद रंग की देखी होगी या फिर काले रंग की देखी होगी. लेकिन इस कार का कलर कुछ अलग है. इस कार का कलर ऑर्किड वेलवेट इंटीरियर के साथ रोज क्‍वॉर्टज पेंट स्‍कीम से सजाया गया है. अगर कार फ्रंट हिस्‍से को देखें तो वो गोल्‍डन कलर का है.  

अंबानी परिवार के पास पहले से हैं इतनी कारें
अंबानी परिवार के पास दुनिया की हर महंगी कार मौजूद है. इससे पहले मुकेश अंबानी अपनी पत्‍नी नीता अंबानी को रोल्‍स रॉयस ब्‍लैक कनिनन गिफ्ट कर चुके हैं. इस कार की कीमत 10 करोड़ रुपये थी. ये कार भारत में सिर्फ 3 लोगों के पास ही है. इनमें शाहरूख खान, हैदराबाद के कारोबारी नसीर खान और नीता अंबानी शामिल हैं. इस कार के अलावा अंबानी परिवार के पास पहले से ही कई महंगी कारें मौजूद है उनमें फरारी, बेंटले, लैंड रोवर, रेंज रोवर, कैडिलेक, टेस्‍ला, पोर्शे, मर्सिडीज, बीएमडब्‍ल्‍यू, ऑडी, लेक्‍सस, वॉल्‍वो, टोयोटा जैसी कारें शामिल हैं. 

इस परिवार की सुरक्षा में ही तैनात हैं ये लग्‍जरी कारें 
अंबानी परिवार का कारों से कितना प्‍यार है ये तो हमने आपको बताया. अब आपको बताते हैं कि आखिर इस परिवार की सुरक्षा में कौन कौन सी कारें मौजूद हैं. इस परिवार को मौजूदा समय में जेड प्‍लस सुरक्षा मिल रही है. इस सुरक्षा में 55 सुरक्षाकर्मी होते हैं जिसमें 10 एनएसजी कमांडो शामिल होते हैं. इस परिवार की सुरक्षा में जो कारें तैनात हैं उनमें टोयाटा फार्चूनर, मर्सिडीज बेंज, लैंड रोवर डिस्‍कवरी जैसी कारें तैनात हैं. 

ये भी पढ़ें: जानते हैं सरकार ने इन कंपनियों को और दी नए प्रोसेस से GST भरने की मोहलत, बच गए लाखों रुपये
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

18 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago