होम / बिजनेस / श्रीलंका में कारोबार की शुरुआत के लिए Electric One ने इस नामी खिलाड़ी से मिलाया हाथ

श्रीलंका में कारोबार की शुरुआत के लिए Electric one ने इस नामी खिलाड़ी से मिलाया हाथ

भारत में अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के बाद अब कंपनी की योजना श्रीलंका में अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की है, जिसे लेकर उसने वहां के नामी खिलाड़ी के साथ हाथ मिलाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ट्रस्ट लीगल ने भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता कंपनी Electric one को श्रीलंका में महान क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा के साथ अपने टू व्‍हीलर कारोबार को लेकर कारोबार को लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी है. ट्रस्‍ट लीगल ने सलाह दी है कंपनी को इसके लिए अर्जुन राणातुंगा के साथ एमओयू साइन कर आगे बढ़ना चाहिए, जिसके बाद आज कंपनी ने अर्जुन राणातुंगा के साथ एमओयू साइन कर लिया.

कंपनी ने साइन किया MOU 
कंपनी और अर्जुन राणातुंगा के बीच दिल्‍ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में इस एमओयू को साइन किया गया. इस एनओयू के साइन करने के लिए विश्व कप विजेता टीम के पूर्व कप्तान, अर्जुन रणतुंगा और इलेक्ट्रिक वन लंका प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन अमित दास और संस्‍थापक श्री धीरज त्रिपाठी मौजूद रहे. कंपनी के अनुसार इस साझेदारी का मकसद श्रीलंका में हरित परिवहन, सस्ती गतिशीलता और कम कार्बन फुटप्रिंट प्रदान करना है. संयुक्त उद्यम, इलेक्ट्रिक वन लंका प्राइवेट लिमिटेड श्रीलंकाई ईवी बाजार में अग्रणी स्थिति के लिए दोनों भागीदार कंपनियों से ताकत और तालमेल प्राप्त करेगा.

भारत के 80 शहरों में आउटलेट चलाती है कंपनी 
2020 में स्थापित हुआ इलेक्ट्रिक वन जो आज भारत के 80 से ज्‍यादा शहरो में अपने स्‍टोर चला रहा है वो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्पेस में सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्टार्ट-अप है. भारत की अग्रणी जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण लॉ फर्म ट्रस्ट लीगल, ने क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा के साथ इस ऐतिहासिक साझेदारी में इलेक्ट्रिक वन का प्रतिनिधित्व किया. टीम में सुधीर मिश्रा, संस्थापक और प्रबंध भागीदार और वरिष्ठ सहयोगी सिमरन गुप्ता भी शामिल रहे. 

श्रीलंका में कारोबार को लेकर क्‍या है कंपनी की योजना 
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका में प्रवेश के पहले चरण में इलेक्ट्रिक वन 'इलेक्ट्रिक वन पावर्ड बाई एआर' के रूप में 50 ईवी रिटेल आउटलेट खोलेगा. फ्लैगशिप आउटलेट फरवरी 2023 में शुरू होगा और श्रीलंका के 9 प्रांतों में इसके 9 कार्यालय होंगे और अगले 2 वर्षों में प्रत्येक जिले में कई खुदरा विक्रेता होंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

4 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

5 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

5 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

6 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

7 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

6 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

2 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

4 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

5 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

11 hours ago