होम / बिजनेस / नकली दवाओं का धंधा होगा मंदा, सरकार के इस कदम से पलभर में हो जाएगी फेक मेडिसिन की पहचान

नकली दवाओं का धंधा होगा मंदा, सरकार के इस कदम से पलभर में हो जाएगी फेक मेडिसिन की पहचान

सरकार दवा की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उस पर QR Code छापने का नियम बना चुकी है, जिस पर जल्द अमल शुरू हो जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जिस तरह से नकली घी या पनीर बाजार में मौजूद है, उसी तरह से नकली दवाइयां भी मार्केट में आती रहती हैं. फूड आइटम्स के असली या नकली होने की पहचान कुछ हद तक उसके टेस्ट से की जा सकती है, लेकिन दवाओं के मामले में ऐसा नहीं है. लिहाजा यह सवाल बड़ा हो जाता है कि आप और हम दो दवाएं ले रहे हैं वो असली हैं या नहीं? हालांकि, जल्द ही इस सवाल का जवाब आसानी से खोजा जा सकेगा. दरअसल, सरकार दवा की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उस पर QR Code छापने का नियम बना चुकी है और आने वाले कुछ महीनों में इस पर अमल भी शुरू हो जाएगा.

पहले चरण में ये होगा
सरकार ने इस संबंध में जून में ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसे अब फाइनल कर दिया गया है. इसके पहले चरण में दवा की बोतल, जार, कैन, ट्यूब या पत्ते पर QR Code छापा जाएगा. इस QR कोड की मदद से आसानी से पता लगाया जा सकेगा कि कोई दवा असली है या नहीं. इसके अलावा, कई अन्य तरह की जानकारी भी कोड स्कैन करते ही आपके मोबाइल पर आ जाएंगी. 

300 मेडिसिन का चयन
फिलहाल, सरकार ने 300 कॉमन ट्रेंड की दवाओं पर QR कोड लगाने का फैसला किया है. इसमें विटामिन, मधुमेह, हाइपरटेंशन और कैंसर आदि की कॉमन दवाएं शामिल हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, दवा कंपनियों ने इसके लिए कुछ समय मांगा है. ये समयावधि फाइनल ड्राफ्ट वाले दिन से 18 महीनों की होगी. इसके बाद उन्हें दवाओं के पैकेट पर QR कोड प्रिंट करना होगा. माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से डोलो, सेरेडोन, कोरेक्स, एलेग्रा जैसे बड़े ब्रैंड पर असर पड़ सकता है. 

ये ब्रैंड हुए शॉर्टलिस्ट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने QR कोड के नियम को लागू करने के लिए औषधि नियम 1945 में कई संशोधन किए हैं. मार्च में स्वास्थ्य मंत्रालय ने फार्मा विभाग (DoP) को 300 दवाओं की सूची जारी करने के लिए कहा था, जिन्हें क्यूआर कोड लागू करने की पहली लिस्ट में शामिल किया जा सकता है. इसके बाद National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) ने इन दवाओं की लिस्ट तैयार की थी, जिसमें इसमें पेन किलर, विटामिन, डायबिटीज़, गर्भनिरोधक और ब्लड प्रेशर जैसी दवाएं शामिल हैं. NPPA ने Dolo, Allegra, Asthalin, Augmentin, Saridon, Limcee, Calpol, Corex, Thyronorm, Unwanted 72 जैसे ब्रैंड को उनके वार्षिक टर्नओवर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया है.

ये है कंपनियों का तर्क
QR कोड स्कैन करते ही मेडिसिन के बारे में कई तरह की जानकारी सामने आ जाएगी. उदाहरण के लिए., विशिष्ट उत्पाद पहचान कोड, दवा का प्रॉपर और जेनेरिक नाम, ब्रैंड का नाम, निर्माता का नाम और पता, बैच नंबर, निर्माण की तारीख, समाप्ति की तारीख और विनिर्माण लाइसेंस संख्या आदि. दवा कंपनियों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, लेकिन उनका कहना है कि इससे छोटी कंपनियों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक पुराने अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर में बिकने वालीं करीब 35% नकली दवाएं भारत से आती हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago