होम / बिजनेस / क्या आपको पता है किस कंपनी ने बनाया है Atal Setu? राम मंदिर भी है इसी कंपनी के जिम्मे!

क्या आपको पता है किस कंपनी ने बनाया है Atal Setu? राम मंदिर भी है इसी कंपनी के जिम्मे!

कंपनी ने सिर्फ ये करिश्माई पुल ही नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे करिश्मे भी किये हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का उद्घाटन कर दिया गया और इसे अटल सेतु के नाम से भी जाना जाता है. यह भारत का सबसे लंबा पुल है और इसे बनाने में लगभग 17,840 करोड़ रुपयों की लागत आई है. इस पुल की कुल लंबाई में से लगभग 16 किलोमीटर हिस्सा समुद्र में स्थित है और केवल 5 किलोमीटर हिस्सा ही ऐसा है जो जमीन पर मौजूद है. लेकिन क्या आपको इस पुल का निर्माण करने वाली कंपनी के बारे में पता है? 

कंपनी पहले भी कर चुके है कई करिश्मे
जिस कंपनी की हम यहां बात कर रहे हैं उसने सिर्फ ये करिश्माई पुल ही नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे करिश्मे भी किये हैं. इतना ही नहीं, ये वही कंपनी है जो इस वक्त अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर रही है. क्या अब आप समझ पा रहे हैं कि हम यहां किस कंपनी के बारे में बात कर रहे हैं? कंस्ट्रक्शन की थोड़ी बहुत समझ रखने वालों ने फौरन ही अनुमान लगा लिया होगा कि यहां बात दुनिया की टॉप कंस्ट्रक्शन कंपनियों में से एक लार्सन एवं टूब्रो (L&T) की हो रही है. L&T, इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी है और इसकी स्थापना देश की आजादी से पहले ही हो चुकी थी. L&T भारत समेत दुनिया भर में कई महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्टों का निर्माण कर चुकी है और इसे करिश्माई इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाता है.

आधुनिक तकनीकों से बनाया सबसे बड़ा पुल
जिस अटल सेतु के बारे में हमने शुरुआत में बात की थी उसकी कुल लंबाई 21.8 किलोमीटर है और इसे बनाने में 17,840 करोड़ रुपयों से ज्यादा की लागत आई थी. इतना ही नहीं, जैसा की हमने आपको बताया कि यह देश का सबसे लंबा पुल है और इसे बनाने के लिए 1,77,903 मीट्रिक टन स्टील और 5,04,253 मीट्रिक टन सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है. 21.8 किलोमीटर लंबे इस पुल का 14 किलोमीटर लंबा हिस्सा L&T के द्वारा बनाया गया है. भारत में पहली बार किसी पुल के निर्माण में ऑर्थोट्रॉपिक स्टील डेक का इस्तेमाल किया गया है और इस पुल को बनाने के लिए कई आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल भी किया गया है. 

L&T के अन्य करिश्मे
दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण भी L&T के द्वारा ही किया गया है. इस मूर्ति की ऊंचाई 182 मीटर है और इसे बनाने के लिए 70,000 टन सीमेंट, 25,000 टन स्टील और 12000 पैनलों का इस्तेमाल किया गया था. इसके साथ ही L&T ने नरेन्द्र मोदी स्टेडियम भी बनाया है जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. फिलहाल कंपनी अयोध्या में बनाए जा रहे राम मंदिर का निर्माण कर रही है और बताया जा रहा है कि ये मंदिर न ही तूफान, न ही आंधी और न ही भूकंप या फिर बाढ़ से प्रभावित होगा.
 
यह भी पढ़ें: शॉपिंग करने निकली Tata Consumer, Ching’s Chinese और Organic India बने पहली पसंद!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

12 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

12 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

13 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

13 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

13 hours ago

बड़ी खबरें