होम / बिजनेस / क्‍या आप जानते हैं भारत में इस साल कितना होने जा रहा है सैलरी में इजाफा ?

क्‍या आप जानते हैं भारत में इस साल कितना होने जा रहा है सैलरी में इजाफा ?

 इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल 2023 में चीन में 6%, वियतनाम में 8%, इंडोनेशिया में 7%, हांगकांग में 4% और सिंगापुर में 4% की वेतन वृद्धि देखने का अनुमान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में तीसरी तिमाही में ग्रोथ रेट के आंकड़े भले ही कम आए हों लेकिन देश में सामने आई एक और रिपोर्ट ये कह रही है कि इस साल आपकी सैलरी में जबर्दस्‍त इजाफा होने जा रहा है. रिपोर्ट कहती है कि इस बार बाजार के ट्रेंड को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आपकी सैलरी में 10 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है. जबकि 2022 में, भारत में वेतन में 9.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी. 10 प्रतिशत की ये वेतन बढ़ोतरी एशिया-प्रशांत (एपीएसी) क्षेत्र में सबसे ज्‍यादा है. 

किस देश में कितनी बढ़ोतरी की है आशंका 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक सलाहकार, ब्रोकिंग और समाधान कंपनी WTW के वेतन बजट योजना सर्वेक्षण में अलग-अलग देशों में होने वाली वेतन बढ़ोतरी को लेकर कयास जताए गए हैं. इसके अनुसार चीन में 6 प्रतिशत, वियतनाम में 8 प्रतिशत, इंडोनेशिया में 7 प्रतिशत, हांगकांग में 4 प्रतिशत और सिंगापुर में 4 प्रतिशत वेतन वृद्धि का अनुमान जताया गया है. कोविड-19 महामारी के दौरान वेतन वृद्धि में गिरावट आई थी. 2019 में 9.9 प्रतिशत से, 2020 में वेतन में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई. 2021 में वेतन में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई. 2022 में यह बढ़कर 9.8 प्रतिशत हो गया.

किन –किन क्षेत्रों में हो सकती है बढ़ोतरी 
इस सर्वे रिपोर्ट में उन सेक्‍टरों के बारे में भी जानकारी दी गई है जिनमें बढ़ोतरी की आशंका है. इनमें वित्तीय सेवाओं, टेक मीडिया और गेमिंग, फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी, और रसायन और खुदरा जैसे क्षेत्र शामिल हैं जहां 10 प्रतिशत की उच्चतम वेतन वृद्धि देखी जा सकती है. दूसरी ओर, मैन्युफैक्चरिंग (टिकाऊ सामान), मैन्युफैक्चरिंग (गैर-टिकाऊ सामान) और बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग क्षेत्रों में वेतन वृद्धि उद्योग के औसत से कम रहने की उम्मीद है. हालांकि, कई क्षेत्रों में नौकरी छोड़ने की दर ऊंची बनी हुई है और कंपनियों को वेतन की योजना बनाते समय आर्थिक संकेतकों पर नजर रखने की जरूरत है.
क्‍या बोली सर्वे करने वाली कंपनी 
WTW में वर्क एंड रिवॉर्ड्स के कंसल्टिंग लीडर राजुल माथुर ने कहा, व्यावसायिक अवसर और कर्मचारियों को बनाए रखना वर्तमान में भारत में वेतन वृद्धि के लिए प्राथमिक स्थिति है. संगठनों को अपने वेतन बजट की योजना बनाने में लचीलेपन के साथ-साथ आर्थिक संकेतकों और श्रम बाजार पर बारीकी से नजर रखने की आवश्यकता होगी. उन्‍होंने कहा कि इसके अतिरिक्‍त कंपनी के टैलेंटेड सेक्‍शन के लिए 24 प्रतिशत की ग्रोथ देने से पहले कंपनी को अपने लास एंड बेनीफिट को लेकर विचार करना होगा. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि लगभग 80 प्रतिशत भारतीय कंपनियों के पास अगले 12 महीनों के लिए ऊपर की ओर व्यापार राजस्व दृष्टिकोण है, जिसका अर्थ है कि कंपनियों में ट्रस्‍ट बना हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

1 hour ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

4 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

4 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

5 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

7 hours ago